Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: दिल्ली में बारिश के आसार, UP-बिहार से मानसून की विदाई; आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

    Weather Update Today दिल्ली में जाते हुए मानसून की विदाई के बीच बारिश होने की संभावना बन रही है। वहीं दिल्ली में 15 और 16 तारीख को वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर दस्तक देने वाला है। इसके आस-पास के मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करने की संभावना है।

    By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Wed, 11 Oct 2023 08:10 AM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली में बारिश के आसार, UP-बिहार से मानसून की विदाई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में अभी भी मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, दिल्ली में 15 और 16 तारीख को वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर दस्तक देने वाला है। इसके आस-पास के मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। इन सभी जगह 15 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है।

    बिहार के मौसम का हाल?

    प्रदेश से मानसून की विदाई की स्थितियां बन रही हैं। अगले दो से तीन दिन के दौरान बिहार-झारखंड के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं, पछुआ के प्रवाह से मौसम में बदलाव की आहट मिलने लगी है। मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर मध्य तक सुबह और शाम आंशिक सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

    उत्तराखंड में हो रहा हिमपात

    उत्तराखंड में शीतकाल का पहला हिमपात दर्ज किया गया है। हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में चोटियों पर देर शाम हल्की बर्फबारी हुई। जबकि, केदारनाथ धाम में हल्की बूंदाबांदी से पारा कम हो गया। अन्य क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहे।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मंगलवार को सुबह से ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहे। जबकि, मैदानी जिलों में मुख्यत: आसमान साफ रहने से लेकर बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही।

    झारखंड का मौसम

    झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में मानसून समाप्त हो जाएगा। मानसून के समाप्त होते ही प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। वहीं दुर्गा पूजा के घुमने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष दुर्गा पूजा में बारिश नहीं होगी। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

    यह जानकारी मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा तक प्रदेश में बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है। दुर्गा पूजा के बाद उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन सकता है। हालांकि इसका झारखंड में कितना असर दिखेगा यह आने वाले दिनों में ही बताया जा सकता है। 

    हरियाणा के मौसम का हाल?

    हरियाणा में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तड़के सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं, कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी से भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बीते दिन भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में तेज धूप, बदलते मौसम में फिर होगी मानसून की वापसी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, रात में बढ़ गई ठिठुरन; ऐसा रहेगा अगले 3 दिन मौसम