Move to Jagran APP

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'आधार' को चुना 2017 का हिंदी शब्द

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने 'आधार' को साल 2017 का हिंदी शब्द चुना है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 10:29 AM (IST)
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'आधार' को चुना 2017 का हिंदी शब्द
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'आधार' को चुना 2017 का हिंदी शब्द

जयपुर, नईदुनिया। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने 'आधार' को साल 2017 का हिंदी शब्द चुना है। यह शब्द आधार कार्ड को लेकर प्रचलित हुआ है, जो पिछले साल सुर्खियों में बना रहा और इस साल भी इसके खबरों में बने रहने की भरपूर संभावना है।

loksabha election banner

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामाकृष्णन वीके ने कहा- 'हम अत्यंत उल्लास के साथ पहले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज 'वर्ष का हिंदी शब्द' की घोषणा कर रहे हैं।' यह घोषणा यहां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में की गई है।

सूत्रों के अनुसार मित्रों, नोटबंदी, गौ-रक्षक जैसे शब्दों पर भी विचार किया गया, लेकिन 'आधार' व्यापक चर्चा और बहस के कारण इसे साल का शब्द चुना गया।

लेखक पंकज दुबे ने कहा कि 'स्लीपावस्था' (शयनावस्था), 'मौकाटेरियन (मौकापरस्त) जैसे शब्द भी खास भाव को व्यक्त करने के लिए गढ़े जाने चाहिए, लेकिन चित्रा मुदगल ने इस सुझाव का विरोध करते हुए कहा कि भाषा का सही प्रयोग होना चाहिए।

कवि और लेखक अशोक वाजपेई ने कहा कि राजनेता हिंदी के शब्द 'मित्रों' का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सही शब्द 'मित्रो' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.