महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, तीन दिनों में 230 रेजिडेंट डाक्टर हुए पाजिटिव
देश भर में ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को देश भर में ओमिक्रोन के 297 नए मामले मिले जिसमें सबसे ज्यादा कर्नाटक में 149 केस शामिल हैं। देश भर में ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र एसोसिएशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स के जेजे अस्पताल के अध्यक्ष गणेश सोलंकी ने बुधवार को बताया कि पिछले तीन दिनों के भीतर राज्य के विभिन्न अस्पतालों के कुल 230 रेजिडेंट डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के 6 कर्मचारी भी कोरोना पाजिटिव हैं। इसके साथ ही यहां के कुल 66 कर्मचारी कोरोना संक्रमण के चपेट में हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) पीआरओ की ओर से दी गई।
आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की निगरानी करेगा केंद्र
ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते खतरे और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके जरिये आवश्यक वस्तुओं के परिवहन और डिलीवरी की निगरानी की जाएगी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) ने पिछले साल अप्रैल में भी इसी तरह का कंट्रोल रूम बनाया था। विभाग ने कहा है कि कोरोना मामलों में वृद्धि के चलते विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उठाए गए कदमों का उसने संज्ञान लिया है।
कंट्रोल रूम के माध्यम से हितधारकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को राज्यों के साथ साझा किया जाएगा। विभाग ने कहा है कि अगर किसी थोक या ई-कामर्स कंपनी को माल के परिवहन और वितरण के अलावा संसाधन जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़े तो वह विभाग के ई-मेल स्त्रश्चद्बद्बह्ल-ष्श्रठ्ठह्लह्मश्रद्यह्मश्रश्रद्व@द्दश्र1.द्बठ्ठ पर सूचना दे। इसके अलावा टेलीफोन नंबर 11-23063554, 23060625 पर भी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक सूचना दी जा सकती है।