गुजरात में अराजक तत्वों ने तोड़ी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, मचा बवाल, मामला दर्ज
अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया।
अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात के अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास गुजरात में अराजक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को शुक्रवार रात तोड़ दिया। इस बारे में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Gujarat: A statue of Mahatma Gandhi near Hari Krishna lake in Amreli district vandalised by unidentified persons, last night. A case has been registered. pic.twitter.com/UL3PxNWBQq
— ANI (@ANI) January 4, 2020
2018 में एक झील के पास स्थापित की गई थी मूर्ति
मूर्ति को 2018 में एक झील के पास एक बगीचे में स्थापित किया गया था। सूरत स्थित ढोलकिया फाउंडेशन के हीरा बैरन सावजीभाई ढोलकिया द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापित और सुशोभित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
दोषियों की हो रही पहचान: पुलिस
लाठी थाने के सब इंस्पेक्टर वाईपी गोहिल ने बताया कि यह कल रात की घटना है। दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। हमने एक डायरी दर्ज की है। यह झील के किनारे प्रतिमा के निर्माण से नाखुश लोगों या असामाजिक जत्वों की करतूत हो सकती है।