Move to Jagran APP

Coronavirus Update: कोरोना से देश में एक दिन में रिकॉर्ड 194 मौतें, जानें क्‍या है राज्‍यों का हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम से 194 लोगों मौत हुई है जिसमें 98 मौतें बंगाल में हुई हैं। मरने वालों की संख्या 1583 हो गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 06 May 2020 12:52 AM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 02:25 AM (IST)
Coronavirus Update: कोरोना से देश में एक दिन में रिकॉर्ड 194 मौतें, जानें क्‍या है राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम से 194 लोगों मौत हुई है, जिसमें 98 मौतें बंगाल में हुई हैं। मरने वालों की संख्या 1,583 हो गई है। इस दौरान 3,875 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 46,711 पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं।

loksabha election banner

हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक आंकड़ों में यह अंतर राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को डाटा मिलने में होने वाली देरी के कारण रहता है। कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं। जबकि, केंद्र के आंकड़ों में एक दिन पहले के मामले भी शामिल होते हैं। मंगलवार को गुजरात में 49 लोगों की मौत शामिल हैं, जो राज्य में अब तक एक दिन में मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 34, राजस्थान में 12, मध्य प्रदेश में 10, बंगाल में सात, उत्तर प्रदेश में पांच, कर्नाटक व तमिलनाडु में दो-दो और पंजाब व आंध्र प्रदेश में भी एक-एक मौत भी शामिल है।

महाराष्ट्र में करीब एक हजार नए मामले

महाराष्ट्र में 984 नए केस मिले हैं, जिसमें डाटा क्लीनिंग में मिले 143 मामले शामिल हैं। मुंबई में 635 नए मामले इसमें शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15,525 हो गई है, जबकि अब तक 617 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक 9,945 लोग संक्रमित हुए हैं और 387 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में 441 केस मिले

गुजरात में भी लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी 441 नए मामले मिले और संक्रमितों की संख्या 6,245 हो गई। आंध्र प्रदेश में 67 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 1,717 हो गया है। दो दिन बाद केरल में भी तीन नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 503 हो गए हैं। हालांकि राज्य में एक्टिव केस 37 ही है। कर्नाटक में 22 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 673 हो गया है।

दिल्ली में पांच हजार से ज्यादा संक्रमित

दिल्ली में 206 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 5,104 हो गई है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि पिछले तीन दिनों से राजधानी में एक भी मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 97 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 2,880 संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन एक्टिव केस सिर्फ 944 ही रह गए हैं।

तमिलनाडु में गंभीर स्थिति

तमिलनाडु में हालत गंभीर होती जा रही है। लगातार दूसरे पांच सौ से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। मंगलवार को 508 नए मामले मिले और संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार को पार कर 4,058 पहुंच गया।

पंजाब में 15 सौ के करीब संक्रमित

पंजाब में भी लगातार संक्रमितों की संख्या में तेज वृद्धि हो रही है। 231 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,476 हो गई। चंडीगढ़ में 13 नए केस मिले हैं और अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले मामलों की संख्या 115 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में 17 नए मामले मिले हैं और संख्या 743 हो गई है।

राजस्थान में 97 बढ़े मामले

राजस्थान में 97 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,158 हो गई है। मध्य प्रदेश में 54 नए मामले सामने आए हैं और 3,014 संक्रमित हो गए हैं। हरियाणा में भी 19 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 548 हो गई है। बंगाल में भी 85 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 1,344 हो गई है।

पूर्वोत्तर के राज्य धीरे-धीरे सामान्य स्थिति ओर

असम समेत पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति बहाल होने लगी है। त्रिपुरा के ढलाई जिले के मुख्यालय अंबासा को छोड़कर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के 116 जिलों में कोई भी रेड जोन में नहीं है। मेघालय का एक जिला और असम के चार जिले ऑरेंज जोन में हैं, बाकी के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। बीएसएफ के 24 जवानों और उनके परिवार के तीन सदस्यों के संक्रमित पाए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंबासा को रेड जोन घोषित किया था। क्षेत्र के 850 से ज्यादा चाय बगानों में पत्तियां तोड़ने और प्रोसेसिंग काम अप्रैल के मध्य से ही शुरू हो चुका है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 15,525

गुजरात - 6,245

दिल्ली - 5,104

तमिलनाडु - 4,058

राजस्थान - 3,158

मध्य प्रदेश - 3,014

उत्तर प्रदेश - 2,880

आंध्र प्रदेश - 1,717

पंजाब - 1,476

बंगाल - 1,344

तेलंगाना - 1,096

जम्मू-कश्मीर - 743

कर्नाटक - 673

हरियाणा - 548

बिहार - 535

केरल - 503

ओडिशा - 176

झारखंड - 126

चंडीगढ़ - 115

उत्तराखंड - 62

छत्तीसगढ़ - 59

असम - 43

हिमाचल प्रदेश - 42

लद्दाख - 41

अंडमान-निकोबार -33

त्रिपुरा - 29

मेघालय -12

पुडुचेरी - 9

गोवा - 7

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.