हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 80 से ज्यादा छात्रों की जान
हैदराबाद के अमीरपेट स्थित मैत्रीवनम कॉम्प्लेक्स के एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अमीरपेट (Ameerpet) में मैत्रीवनम कॉम्प्लेक्स (Maitrivanam complex) स्थित एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार (20 फरवरी) को भीषण आग लग गई। खिड़की से कूदने की कोशिश कर रहे कुछ छात्रों को फायर और पुलिस विभाग की टीम ने रोका और तुरंत बचाव ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। फायर ब्रिगेड की टीम उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाए हुए है। अब आग पर काबू पा लिया गया है।
इस हादसे में चौथी मंजिल पर फंसे 80 से 90 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया, और कोई जनहानि (no casualties) नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट (short circuit) के कारण आग लगने का संदेह जताया गया है.
फायर डिपार्टमेंट की तत्परता ने आग पर पाया काबू
अधिकारियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह 10:59 बजे एक डिस्ट्रेस कॉल आया। ग्राउंड फ्लोर से निकला घना धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिससे करीब 70 से 80 स्टूडेंट्स और स्टाफ अंदर फंस गए थे।
पंजागुट्टा स्टेशन फायर ऑफिसर (SFO) पी रमेश ने कहा कि हमने सीढ़ियों का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स को बालकनी से नीचे उतरने में मदद की। करीब 40 लोगों को बचाया गया, जबकि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही 20 दूसरे लोग बाहर निकल चुके थे।