विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिक्किम: गंगटोक में बस पलटने से रांची के 22 छात्र घायल, एयरलिफ्ट कर झारखंड लाने की तैयारी में सरकार

By Achyut KumarEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2022 03:33 PM (IST)

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में रांची के 22 छात्रों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मामले ...और पढ़ें

सिक्किम में रांची के छात्रों से भरी बस दुर्घटना का शिकार (फोटो- एएनआइ)
सिक्किम में रांची के छात्रों से भरी बस दुर्घटना का शिकार (फोटो- एएनआइ)

गंगटोक, एएनआइ। झारखंड की राजधानी रांची से 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस सिक्किम की राजधानी गंगटोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे सभी छात्र घायल हो गए। छात्र भ्रमण यात्रा पर सिक्किम गए हुए थे और सिलीगुड़ी के रास्ते में थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बातचीत कर बच्चों के लिए इलाज की समुचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके साथ ही छात्रों को एयरलिफ्ट करने को लेकर भी आरसी को निर्देश जारी किए हैं।

'बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था'

हेमंत सोरेन ने कहा, 'मैंने सिक्किम के सीएम से बात की है। बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है। मैंने आरसी को बच्चों को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। खराब मौसम के कारण हम अभी उन्हें एयरलिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वहां व्यवस्था की गई है।'

'रानी पुल के पास हुआ हादसा'

झारखंड के सीएम ने ट्वीट कहा, 'अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कालेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है। बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।'

'खराब मौसम के कारण बच्चों को एयरलिफ्ट नहीं कर पा रहे'

हेमंत सोरेन ने आगे कहा, ' बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयरलिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वहीं पर समुचित इलाज की व्यवस्था करवायी गी है।'