विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

94 साल पहले केरल में बाढ़ के लिए गांधीजी ने जुटाए थे रुपये, जानिए कैसे लोगों ने की थी मदद

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sun, 26 Aug 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 08:16 PM (IST)

महात्मा गांधी ने अपने अखबार यंग इंडिया और नवजीवन में इस बाढ़ के बारे रोजाना लिखकर लोगों को इस भयावह त्रासदी के बारे में बताया था।

94 साल पहले केरल में बाढ़ के लिए गांधीजी ने जुटाए थे रुपये, जानिए कैसे लोगों ने की थी मदद
94 साल पहले केरल में बाढ़ के लिए गांधीजी ने जुटाए थे रुपये, जानिए कैसे लोगों ने की थी मदद

नई दिल्ली, एजेंसी। केरल इस समय बाढ़ की आपदा झेल रहा है। इससे पहले 1924 में केरल में भी सदी की सबसे भयानक बाढ़ आई थी। उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बाढ़ में डूबे केरल की मदद के लिए पूरे देश से 6 हजार रुपए जुटाए थे। उस समय के हिसाब से ये बहुत बड़ी रकम थी। इससे भी बड़ी बात थी, इसे देशभर से जुटाना। इस बार की बाढ़ में 290 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन जुलाई 1924 में केरल के मालाबार में आई बाढ़ में इससे अधिक लोगों की जान गई थी। नुकसान भी बहुत अधिक हुआ था।


अखबार में लिखकर जुटाई थी रकम
महात्मा गांधी ने अपने अखबार यंग इंडिया और नवजीवन में इस बाढ़ के बारे रोजाना लिखकर लोगों को इस भयावह त्रासदी के बारे में बताया था। उन्होंने इन्हीं अखबारों के माध्यम से लोगों से अपील की थी कि वे बाढ़ प्रभावित मालाबार (केरल) की मदद करें। महिलाओं और बच्चों ने किया था महात्मा गांधी की उस अपील का जबर्दस्त असर हुआ। महिलाओं ने अपनी ज्वेलरी तक दान में दी। कई बच्चों ने भी अपनी गुल्लक से दान दिया था। कई लोगों ने दान देने के लिए एक दिन का खाना भी नहीं खाया। कइयों ने अपने हिस्से का दूध बेचकर फंड में दान दिया था। एक बच्ची ने चुराए हुए पैसे भी दे दिए थे।
एक लड़की ने चोरी के 3 पैसे भी दान कर दिए
महात्मा गांधी ने अपने समाचार पत्र नवजीवन में लिखे एक लेख में बताया था कि एक लड़की ने तो चोरी किए 3 पैसे भी दान में दे दिए थे। उन्होंने अपने लेख में बताया कि उस समय मालाबार का हिस्सा बहुत पीड़ा से गुजर रहा था लेकिन उन्हें उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला और लोगों ने जमकर पैसा दान में दिया। यह एक बार नहीं, कई बार साबित हो चुका है कि ईश्वर की कृपा से लोगों के दिलों में दयालुता बसती है।


1924 में आई उस बाढ़ को महाप्रलय माना गया था
केरल के इतिहास में 1924 में आई उस बाढ़ को महाप्रलय के नाम से जाना जाता है। उसे अब भी ग्रेट फ्लड ऑफ 99 कहा जाता है। 99 इसे मलयालम कैलेंडर के हिसाब से कहा जाता है। यह बाढ़ इस कैलेंडर के लिहाज से 1099 में आई थी। उस समय केरल तीन हिस्सों में बंटा हुआ था-त्रावणकोर, कोच्चि और मालाबार। बाढ़ का असर तीन सप्ताह तक रहा था। मुन्नार, थ्रिशूर, कोझिकोड, एर्नाकुलम, अलुवा, मुवाट्टुपुझा, कुमाराकोम, चेंगन्नुर और तिरवनंतपुरम के विभिन्न इलाके पानी में डूब गए थे।

हार्ट सर्जरी के लिए जुटाए पैसे दान किए
2018 में आई केरल में बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद देशभर से मदद मिल रही है, जहां मदद करने में अमीर-गरीब शामिल हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने दिखा दिया अगर देश पर कोई आपदा आएगी तो सब डटकर उस समस्या का समाधान करेंगे। एक ऐसी लड़की जिसने अपनी हार्ट सर्जरी के लिए जमा किए गए पैसे दान कर दिए हैं. आपको बता दें। अक्षया नाम की इस बच्ची की उम्र 12 साल है। वह तमिलनाडु के करुर की रहने वाली हैं। 7वीं क्लास में पढ़ने वाली अक्षया को हार्ट की एक गंभीर बीमारी है, जिसके लिए सर्जरी होनी है, पैसे दान कर ये ये लड़की कई लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

अक्षया एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसका परिवार धीरे-धीरे कर हार्ट सर्जरी के लिए पैसे जोड़ रहा था। बता दें उन्होंने बड़ी मुश्किल से चंदे के जरिये पैसे जुटाए थे, जिसका एक हिस्सा अब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।