Move to Jagran APP

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने बचाया 4 दिन का गैंडा

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के कर्मचारियों द्वारा आज सुबह 4 दिन के गैंडा का रेसक्यू किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 01:58 PM (IST)
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने बचाया 4 दिन का गैंडा
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने बचाया 4 दिन का गैंडा

दिसपुर, एएनआइ। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के कर्मचारियों द्वारा आज सुबह  4 दिन के गैंडा का रेसक्यू किया गया है। बच्चे को बचा कर उसे बचाव केंद्र ले जाया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि उसकी मां के साथ बछड़े को फिर से लाने के प्रयास चल रहे हैं। 

loksabha election banner

हाथी के बाद दूसरा सबसे बड़ा जानवर

गैंडा एक स्तनधारी जीव है। हाथी के बाद सबसे बड़ा और भारी जानवरों की गिनती में यह शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैंडा पिछले पाच करोड़ सालों से धरती पर मौजूद है। गैंडा की पांच प्रजाति इस दुनिया में पाई जाती है। इसकी तीन प्रजाति एशिया और बाकी अफ्रीका में मिलताी है। गैंडे की पांच प्रजातियों में काला गैंडा, भारतीय  गैंडा, सफेद गैंड़ा, सुमात्रन गैंड़ा और जावन गैंडा शामिल है। 

गैंडा के बारे में कुछ जरुरी जानकारी

भारतीय गैंडा असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रमुखता से मिलता है। इसके अलावा उड़ीसा, यूपी और हिमालय के इलाकों में यह गैंडा मिलता है। वहीं जावन गैंड़ा इंडोनेशियाके जावा द्वीप में पाए जाते हैं। वैसे तो इस गैंडा की प्रजाति विल्पुत होने के कगार पर है। वहीं सुमात्रन गैंड़ा इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पाए जाते है। 

गैंडा की 50 साल तक होती है उम्र

गैंडा में सबसे खास बात होती है कि उनके सिंग होता है जो बालों का एक गुच्छा होता है। यह सिंग काफी मजबूत होता है। इस सिंग के टूट जान के बाद वापस से गैंडा के सिंग आ जा जाते हैं। भारतीय गैंडा और जावन गैंडा के एक सिंग होता है जबकि तीनों प्रजातियों के दो सिंग होते है। गैंडा 12 फुठ लंबा और 6 फुट उंचा होता है। इनकी उम्र 50 साल तक होती है। इनका वजन 2 से 2.5 टन तक होती है वहीं कुछ गैंडों का वजन 3.5 टन होता है। इनकी त्वचा बहुत मोटी होती है,लेकिन काफी सेंसिटिव होती है। इसलिए सूरज की गर्मी से बचने के लिए गैंडा कीचड़ में लौटता है।  आपको जानकारी हैरानी होगी की यह जानवार शाकाहारी है। यह घास, पत्तियां और वनस्पति खाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.