भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा
भारत की 92 प्रतिशत कंपनियों ने पिछले एक साल में AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का सामना किया, लेकिन ...और पढ़ें

(खबर के प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की हर दस में से नौ कंपनियां पिछले एक साल के दौरान एआइ एजेंट से जुड़ी घटना की चपेट में आई हैं।
एक सर्वे में पता चला है कि देश की 92 प्रतिशत कंपनियों में पिछले एक साल के दौरान एआई एजेंट से जुड़ी सुरक्षा संबंधी घटनाएं हुईं, लेकिन इनमें से केवल 36 प्रतिशत कंपनियां ही 24 घंटे के अंदर इसे नियंत्रित करने में सफल रहीं। यह सर्वे 500 सुरक्षा प्रमुखों से बातचीत पर आधारित है।
सर्विसनाउ कंपनी की रिपोर्ट 'डिप्लायड बट अनगवर्न्ड: द स्टेट आफ एजेंटिक सिक्योरिटी इन इंडिया' के अनुसार, सर्वे में शामिल भारत के आधे सुरक्षा प्रमुखों ने एआई एजेंट की सुरक्षा व्यवस्था को स्थापित बताया। हालांकि रिपोर्ट में इस व्यवस्था में कई खामियां सामने आई हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 19 प्रतिशत कंपनियों में एजेंटिक एआई सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह एक व्यक्ति नामित है। जबकि केवल 18 प्रतिशत कंपनियों के पास अपने सभी एआई एजेंट की निगरानी के लिए एकीकृत व्यवस्था है।
रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 30 प्रतिशत कंपनियां ऐसी स्वचालित व्यवस्था लागू करती हैं, जो सुरक्षा जांच में सफल होने तक एआई एजेंट को काम शुरू करने से रोकती है। जबकि 47 प्रतिशत कंपनियां मांग किए जाने पर सुरक्षा से जुड़े सभी साक्ष्य उपलब्ध करा सकती हैं।
भारत और सार्क के लिए सर्विसनाउ के समूह उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलमीत बावा ने कहा कि भारत की एआई संबंधी महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप कंपनियों में तैनात एआई एजेंट की गतिविधियों को समझने, उन पर नजर रखने और उनका प्रबंधन करने की क्षमता भी विकसित होनी चाहिए।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।