वाटर फाल में फंसे 8 लोग 18 घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए
छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बड़ा हादसा होते टल गया। तीरथगढ़ वाटर फाल घूमने गए पानी में फंसे 8 लोगों को स्थानीय प्रशासन ने 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2015 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2015 05:25 PM (IST)
बस्तर । छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बड़ा हादसा होते टल गया। तीरथगढ़ वाटर फाल घूमने गए 8 लोग में पानी में फंस गए। स्थानीय प्रशासन ने 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक वॉटर फॉल से छोड़ा गया पानी अचानक बढ़ गया जिसके चलते घूमने गए पर्यटक फंस गए। तकरीबन 8 लोग पानी के बीच आ गए। स्थानीय प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें