विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम एशिया संघर्ष में आठ भारतीयों की मौत, एक लापता: विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Published: Tue, 31 Mar 2026 03:26 AM (IST)

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अब तक आठ भारतीय नागरिकों की जान जा ...और पढ़ें

पश्चिम एशिया में अब तक आठ भारतीयों की जान गई। (रॉयटर्स)

पश्चिम एशिया में अब तक आठ भारतीयों की जान गई। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. पश्चिम एशिया संघर्ष में आठ भारतीय नागरिक मृत, एक लापता।

  2. कुवैत में एक भारतीय की हाल ही में हुई मौत की पुष्टि।

  3. विदेश मंत्रालय ने संयम और कूटनीति की अपील की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ती जंग के बीच विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में अब तक आठ भारतीय नागरिकों की जान गई है जबकि एक नागरिक अभी भी लापता है।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर यहां आयोजित एक अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने कहा कि हाल ही में कुवैत में एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। हालांकि उन्होंने इस मौत के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि हम मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कुवैत स्थित हमारा दूतावास मृतक के स्वजनों के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करने और उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए समन्वय कर रहा है।

मंत्रालय ने बताया था कि 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 55 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- 'हम सभी पक्षों से संयम बरते जाने की अपील करते हैं। साथ ही जंग को जल्द समाप्त करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं।'

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)