विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्ड फ्लूू का बढ़ा आतंक, ग्‍वालियर में 8 पक्षियों की मौत

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:31 AM (IST)

बर्ड फ्लू के कारण ग्‍वालियर के चिडि़याघर में पक्षियों के मरने की खबर है। दिल्‍ली में अब तक 17 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

News Article Hero Image

ग्वालियर (एएनआई)। ग्वालियर के चिडि़याघर में H1N1 वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 8 पक्षियों की मौत हो गयी। जबलपुर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में इन मृत पक्षियों के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। बर्ड फ्लू के मामले सबसे पहले दिल्ली के चिड़ियाघर में देखे गए।

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए एहतियातन दिल्ली में चिडि़याघर को आज चौथे दिन भी बंद रखा गया है। साथ ही दक्षिणी दिल्ली के ‘डियर पार्क’ को भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली पहले से ही सतर्क है। बर्ड फ्लू के मामले सबसे पहले दिल्ली के चिड़िया घर में देखे गए। मगर अलग-अलग इलाकों में अब तक 17 पक्षियों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में बर्ड फ्लू के बढ़ते डर को देखते हुए पहले चिड़ियाघर तो अब हौजखास के डियर पार्क को बंद कर दिया गया है। सरकार ने अलग-अलग जगहों से 50 सैंपल लेकर जालंधर की लैब में जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट नहीं आने तक लोगों से मरे पक्षियों से दूर रहने और चिकन न खाने की भी अपील की है।

दिल्ली सरकार ने 23 सदस्यों की कॉर्डिनेशन कमेटी गठित की है। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। यह कमेटी मंडी में जाकर पक्षियों की पड़ताल करेगी। दिल्ली सरकार का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभाग सतर्क हैं और पड़ोसी राज्यों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

बर्ड फ्लू का प्रकोप: चिड़ियाघर में अब तक दस पक्षियों की अकाल मौत, सरकार अलर्ट