विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

By Pratibha KumariEdited By:
Published: Fri, 26 Jan 2018 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2018 08:04 AM (IST)

खास बात है कि इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्र प्रमुख मुख्‍य अतिथि होंगे।। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली, जेएनएन। आज पूरा देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ ही देर में राजपथ पर देश के सैन्य कौशल व सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की जाएगी। खास बात है कि इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्र प्रमुख मुख्‍य अतिथि होंगे।। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यामार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में सेना के जवान मार्च पास्ट निकालेंगे और उनके हाथ में आसियान का झंडा भी होगा। परेड में कई राज्यों, मंत्रालयों, आकाशवाणी और अन्य समेत 23 झांकियां राजपथ की शान बढ़ाएंगी। जानकारी के अनुसार इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी।

पहली बार इस परेड में बीएसएफ की महिला जवानों की मोटरसाइकिल सवार टुकड़ी करतब दिखाएगी। परेड में तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सलामी लेंगे।

पहली बार परेड में आकाशवाणी की झांकी होगी जो 23 झांकियों की अगुवाई करेगी। आकाशवाणी की झांकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक ‘मन की बात’ संबोधन की भी झलक होगी।

आपको बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्‍सा लेकर लौटे हैं। स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में आयोजित इस सम्‍मेलन में पीएम मोदी ने भारत की छवि को और भी मजबूती पेश किया और दुनियाभर के कारोबारियों को निवेश के लिए भारत आने का न्‍योता दिया। इस सम्‍मेलन में भारत की महत्‍ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके सत्र की शुरुआत पीएम मोदी के भाषण से हुई, जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। चीन जैसे प्रतिद्वंदी देश भी सराहना करते थक नहीं रहे हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।