Move to Jagran APP

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

देश भर में शनिवार को 69वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराया। राजनाथ सिंह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के मुख्यालय में

By Sachin kEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2015 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2015 04:24 PM (IST)
देशभर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली। देश भर में शनिवार को 69वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराया। राजनाथ सिंह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों की पेंशन बढ़ा दी है।

prime article banner

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम और पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी, गुरुदास कामत व सीपी जोशी भी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस प्रमुख ने बच्चों को मिठाइयां बांटीं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा फहराया। मुंबई में सीएम देवेंद्र फडनवीस ने महाराष्ट्र मंत्रालय में तिरंगा फहराया। कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जा ने तिरंगा फहकाया। जम्मू-कश्मीर में सीएम मुफ्ती मो. सईद ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में झंडा फहराया। डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने जम्मू के मिनी स्टेडियम में झंडा फहराया।

गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल ने महिसागर जिले के लूणावाड़ा में झंडा फहराया। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड़ ग्राउंड में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर मुख्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली के परेड ग्राउंड में झंडारोहण किया। इस बीच, पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा उल्टा झंडा फहराए जाने की भी खबर है।

कप्तान सिंह सोलंकी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित स्टेट ग्राउंड पर झंडरोहण किया।

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने कोटा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया। छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराया। कर्नाटक के सीएम के.सिद्धरमैया ने माणिकशाह परेड ग्राउंड में झंडा फहराया। तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने राज्य सचिवालय में झंडारोहण किया। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने गोलकोंडा फोर्ट में झंडारोहण किया। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तन में झंडारोहण किया। असम के सीएम तरुण गोगोई ने गुवाहाटी के खानापाड़ा ग्राउंड में झंडारोहण किया।

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एचएल दत्तू ने झंडारोहण किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एट होम का आयोजन किया है। इसमें शाम चार बजे देश के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से लालकिले और उसके आस-पास के कई मार्गों को यातायात के लिए प्रतिबंधित रखा गया है और कई रूट्स में अहम बदलाव किए गए हैं। लाल किले के आस-पास यातायात प्रतिबंधित है। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर दिल्ली गेट तक, जीपीओ से लुटियन रोड तक, एसपी मुखर्जी नगर से लेकर एचसी सेन मार्ग और यमुना बाजार चौक तक, फाउंटेन चौक से लेकर चांदनी चौक और लाल किले तक, रिंग रोड से लेकर निषाद राज मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग तक, लिंक रोड से लेकर एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग तक है। इन सभी मार्गों पर सामान्य यातायात शनिवार सुबह 5 से लेकर 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग अपरान्ह 2 बजे तक बंद रही।


पढ़ेंः किसी को देश लूटने नहीं दिया जाएदाः मोदी

तस्वीरों में देखिए, आजादी के रंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.