असम में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
असम पुलिस के अनुसार 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के एक चाय बागान में ले गया। जहां व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
By AgencyEdited By: Shashank MishraPublished: Sat, 01 Apr 2023 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 05:12 PM (IST)
तिनसुकिया, पीटीआई। असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति को एक नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध बुधवार को हुआ जब आरोपी 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के एक चाय बागान में ले गया।
“पीड़िता को उसके परिवार के सदस्य तिनसुकिया सिविल अस्पताल ले गए। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।” अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें