बेंगलुरु में 6 लोग गिरफ्तार, भाजपा और RSS समर्थकों पर हमले का आरोप
बेगलुरू में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के 6 समर्थकों को गिरफ्तार किया किया है। भाजपा और आरआरएस समर्थकों पर हमला करने का है आरोप।
बेंगलुरु, एएनआइ। बेगलुरू में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के 6 समर्थकों को गिरफ्तार किया किया है। दरअसल, इन पर आरोप है कि 22 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ निकाली गई एक रैली में उन्होंने भाजपा और आरआरएस समर्थकों पर हमला किया है।
गिरफ्तार किए लोगों की फोटो न्यूज एजेंसी एएनआइ पर जारी कर दी गई है। बेगलुरू के पुलिस कमीशनर भास्कर रॉव ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को दिए बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए 6 लोग एसडपीआइ से संबंध रखते हैं। सीएए विरोध रैली में इन लोगों को लाया गया था। इन लोगों को इस रैली में हिंसा भड़काने के लिए 10,000 रुपये दिए गए थे। इसके साथ ही उन्होंनें कहा कि अब इन आरोपितों की जांच एंटी टेरर यूनिट करेगी।
गौरतलब है कि देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का एक पक्ष विरोध कर रहा है तो एक वर्ग इसका समर्थन कर रहा है। इस कानून को लागू होने से पहले देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। इस विरोध प्रदर्शन में कई लोगों की मौत भी हो गई थी। वहीं सरकार की तरफ से सीएए समर्थन के लिए अभियान भी चलाए गए हैं।
कर्नाटक के मंत्री जगदीश शेट्टार ने दिया बयान
इस मामले पर कर्नाटक के मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि एसडीपीआइ हमेशा इस तरह की संलिप्तता के लिए इंकार करता रहा है, लेकिन यह साबित हो गया है कि वह गलत है। मैं पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संस्थान को बैन कर देना चाहिए। इस पार्टी की हमेशा एंटी सोशल क्रियाकिलापों में संलिप्तता होती है। इस पार्टी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
शाहीन बाग में अब भी हो रहा है विरोध प्रदर्शन
वर्तमान स्थिति में पिछले एक महीने से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते वहां के रास्ते को भी बंद किया हुआ है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट ने इस रास्ते को खुलवाने के लिए पुलिस को कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए फैसला लेने के आदेश दिए हैं,लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार सीएए का विरोध कर रहे हैं। दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को डीएएनडी के रास्ते से जाना पड़ा रहा है।
जिसके चलते लगातार लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। अब शाहीन बाग का रास्ता बंद किया हुआ है। इस बीच गुरुवार यानी 16 जनवरी 2020 को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया है कि शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं 500 रुपये में यह धरना प्रदर्शन कर रही हैं।