BSF जवानों में नहीं थम रहा संक्रमण का खतरा, पिछले 24 घंटे में 53 जवानों का टेस्ट पॉजिटिव
कोरोना का प्रकोप बीएसएफ के जवानों में भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में बीएसएफ के नए 53 जवानों का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना का प्रकोप बीएसएफ के जवानों में भी बढ़ता जा रहा है। पिछळे 24 घंटों में बीएसएफ के नए 53 जवानों का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं राहत की बात यह है कि चार जवान रिकवर भी हुए हैं। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से जारी किए बयान के मुताबिक, अभी यहां पर 354 एक्टिव केस हैं वहीं अबतक 659 जवान रिकवर हो चुके हैं।
बता दें कि चीन के वुहान से फैले इस वायरस का प्रकोप पूरे भारत में फैल चुका है। समूचे भारत में अबतक इस संक्रमण की संख्या 5 लाख 48 हजार 318 पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 16 हजार,475 तक पहुंच गई है। बता दें कि पूरी दुनिया भारत चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं अमेरिका दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।
देश में महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 64 हजार 626 तक पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 7,429 तक पुहंच गई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 83,077 तक पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 2,623 तक पहुंच गई है। दिल्ली के बाद तमिलनाडु तीसरे नंबर पर प्रभावित राज्य है। इसके बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, राजस्थान और तेलंगाना है।
वही ंपुरी दुनिया की बात करे तो 200 से ज्यादा देश इस वायरस से प्रभावित है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में पाच लाख के पार मौत की आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं संक्रमितो की संख्या 1 करोड़ पार कर गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार तक के
यह आंकड़े जारी किए हैं। वर्तमान मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,199,798 हो गई वहीं मरनेवालों की संख्या 502,947 हो गई है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम आंकड़ों में दी। पूरी दुनिया में अमेरिका इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है।