Move to Jagran APP

भारत में इस्तेमाल होगी ब्रिटेन जा रही कोविशील्ड वैक्सीन की 50 लाख डोज, सरकार ने लिया बड़ा फैसला !

यूनाइटेड किंगडम(ब्रिटेन) को निर्यात के लिए सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा कोविशिल्ड वैक्सीन की पचास लाख खुराकें अब भारत में 21 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 08:28 AM (IST)
भारत में इस्तेमाल होगी ब्रिटेन जा रही कोविशील्ड वैक्सीन की 50 लाख डोज, सरकार ने लिया बड़ा फैसला !
इसका इस्तेमाल 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए होगा। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, प्रेट्र। ब्रिटेन भेजी जा रही कोविशील्ड की 50 लाख डोज का इस्तेमाल अब भारत में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण में होगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट के सरकार एवं नियामकीय मामलों के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुमति मांगी थी। इस पर केंद्र सरकार ने 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को ये डोज आवंटित करने का फैसला किया है।

loksabha election banner

सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका से हुए समझौते के तहत ब्रिटेन को 50 लाख डोज भेजने के लिए 23 मार्च को मंत्रालय से अनुमति मांगी थी। इसमें कहा गया था कि इससे भारत में चल रहे टीकाकरण को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इन टीकों का इस्तेमाल भारत में किया जाएगा। मंत्रालय ने राज्यों को कंपनी से संपर्क कर टीका खरीदने को कहा है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इन 50 लाख डोज में से कुछ राज्यों को साढ़े तीन लाख, कुछ को एक लाख लाख और अन्य को 50 हजार डोज का आवंटन किया गया है।

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 16.71 करोड़ डोज लगाई गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 16.71 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें टीकाकरण अभियान के 112वें दिन शुक्रवार को 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दी गईं कुल 21.27 लाख डोज भी शामिल हैं। इनमें से 18-44 साल आयुवर्ग के 2.96 लाख लोगों को पहली डोज लगाई गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 16 करोड़ 71 लाख 64 हजार से ज्यादा डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। लाभार्थियों में 45 से 60 साल आयुवर्ग के 5.46 करोड़ को पहली और 58.29 लाख को दूसरी डोज दी गई हैं। जबकि, 60 साल से ज्यादा उम्र के 5.34 करोड़ लोगों को पहली और 1.42 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.