विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deadliest Plane Crash: अब तक की 5 सबसे भयानक विमान दुर्घटनाएं, पढ़ें कहां हुए थे ये हादसे

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sun, 15 Jan 2023 02:31 PM (IST)

नेपाल में दर्दनाक विमान हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे ...और पढ़ें

आज नेपाल से आई इस दर्दनाक खबर ने कई पुराने जख्मों को हरा कर दिया
आज नेपाल से आई इस दर्दनाक खबर ने कई पुराने जख्मों को हरा कर दिया

नई दिल्ली, जागरण ऑनलाइन डेस्क। नेपाल के पोखरा में रविवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया। 72 सीटों वाले इस विमान से खबर लिखे जाने तक 40 शव बरामद हो चुके हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। 30 सालों से अधिक समय के बाद नेपाल में इतना भीषण हादसा हुआ है।

आज नेपाल से आई इस दर्दनाक खबर ने कई पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। इतिहास गवाह है कि इससे भी भीषण विमान हादसे हुए हैं और न जाने कितने लोगों ने अपने किसी खास को खो दिया है। आईए एक नजर डालते हैं अब तक हुए 5 सबसे भयावह विमान हादसों पर-

यह भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 40 लोगों की मौत

1- टेनेरिफ एयरपोर्ट डिजास्टर, (स्पेन)

27 मार्च, 1977 को स्पेन एक दर्दनाक हादसे से दहल उठा था। स्पेन के टेनेराइफ के रनवे पर 27 मार्च को दो बोइंग 747 विमान आपस में टकरा गए थे। पैन अमेरिकन फ्लाइट 1736 और KLM की फ्लाइट 4805 एक ही समय पर रनवे आ गई। KLM बोइंग ने टेकऑफ रन शुरू की, पर तब तक पैन अमेरिकन फ्लाइट रनवे से हटी नहीं थी। पायलट की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों विमान आपस में टकरा गए। इस हादसे में 583 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को दुनिया के सबसे भीषण सड़क हादसों के तौर पर जाना जाता है।

2- जापान एयरलाइंस बोइंग 747 हादसा, (जापान)

12 अगस्त, 1985 को जापान में एक दर्दनाक विमान हादसे में 520 लोगों की जान चली गई थी। तकनीकी खराबी के चलते जापान एयरलाइंस बोइंग 747 विमान जापान में माउंट ओसुताका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उड़ान भरने के मात्र 32 मिनट बाद ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तकनीकी खराबी के कारण ये विमान अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और एक ब्लास्ट के साथ विमान के परखच्चे उड़ गए थे।

3- चरखी-दादरी विमान हादसा, (हरियाणा,भारत)

12 नवंबर, 1996 में भारत के हरियाणा में दो विदेशी विमान आपस में टकरा गए। सउदी अरब एयरलाइंस का विमान और एयर कजाखिस्तान के विमान की हवा में टक्कर हुई थी। हवा में ही दोनों विमान टकरा गए। इस हादसे में 349 लोगों ने जान गंवाई थी।

4-तुर्किश विमान हादसा, (पेरिस)

3 मार्च,1974 को फ्रांस में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ था। फ्रांस में तुर्की की एयरलाइंस का विमान डगलस डी दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पेरिस के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। 346 लोगों की मौत इस हादसे में हुई थी।

यह भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने नेपाल विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

5- एयर इंडिया विमान हादसा, (आयरलैंड)

23 जून, 1985 को एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट ने 182 कनाडा से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। आयरलैंड तट के करीब पहुंचते ही हवा में ही एक जोरदार धमाका के साथ ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 329 यात्रियों की मौत हो गई थी।