Move to Jagran APP

JIMEX 20 : उत्तरी अरब सागर में 3 दिनों तक चला भारत-जापान का युद्धाभ्यास

भारत-जापान के बीच समुद्र में तीन दिनों का अभ्यास JIMEX 20 सोमवार को खत्म हो गया। इसमें दोनों देशों की नौसेना शामिल हुई। जापान की ओर से रियर एडमिरल कोन्नो यासुशहिगे और भारत की ओर से रियर एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन के हाथों प्रतिनिधित्व का जिम्मा सौंपा गया था।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:09 AM (IST)
JIMEX 20 : उत्तरी अरब सागर में 3 दिनों तक चला भारत-जापान का युद्धाभ्यास
3 दिनों तक चला भारत-जापान का युद्धाभ्यास

नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तरी अरब सागर में तीन दिनों तक चले भारत-जापान नेवी का युद्धाभ्यास सोमवार को खत्म हो गया। 26 सितंबर से 28 सितंबर तक तीन दिनों के लिए दोनों देशों की नौसेना यहां मिलिट्री एक्‍ससाइज कर रही थी। समुद्र में अभ्यास का यह चौथा एडिशन JIMEX  है जिसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। इसके बाद से हर दो साल के अंतराल में इस अभ्यास का आयोजन किया जाता है। 

loksabha election banner

अभी हुए अभ्यास में जापान मारिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स  (JMSDF) के जहाज इकाजुची  (Ikazuchi) और कागा को शामिल किया गया जिसका प्रतिनिधित्व  रियर एडमिरल कोन्नो यासुशहिगे (Konno Yasushige) कर रहे थे। वहीं भारतीय नेवी के जहाज चेन्नई तरकश ( Chennai Tarkash) और दीपक ( Deepak) का प्रतिनिधित्व रियर एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को सौंपा गया था।  

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत और जापान मिलकर शनिवार से उत्तरी अरब सागर में नौसैनिक अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान हथियारों से फायरिंग, क्रॉस डेक हेलिकॉप्टर ऑपरेशन, ऐंटी-सबमरीन और एयर वारफेयर ड्रिल्स भी किए गए। बता दें कि पिछली बार इस नौसैनिक अभ्यास का आयोजन अक्टूबर 2018 में विशाखापत्तनम में हुआ था। भारत और जापान के बीच नौसैनिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

लद्दाख सीमा पर विवाद के बाद भारत चीन के बीच तनाव जारी है और पूर्वी चीन सागर में द्वीप को लेकर जापान को चीन उकसा रहा है। ऐसे में चीन के खिलाफ एकजुट हुए जापान-भारत की नौसेना अरब सागर में युद्धाभ्यास कर रही है।

जापान की नौसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 27 जून को जापान मारिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के जेएस काशिमा ओर जेएस शिमायूकी ने भारतीय नौसेना के आइनएस राणा और आइएनएस कुलिश के साथ हिंद महासागर में एक अभ्यास किया। युद्धाभ्यास के जरिए भारतीय नौसेना के साथ मिलकर जापान मारिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने अपने समझ औ सहयोग को बढ़ावा दिया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.