विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

490 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, सरदार पटेल की जयंती पर गृह मंत्रालय ने की घोषणा

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:12 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए 490 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया है।

490 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

490 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

मंत्रालय के अनुसार, कुल 490 पुरस्कार विजेताओं में से 358 कर्मियों को वर्ष 2024 और 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए, 123 को उत्कृष्ट जांच कार्य और नौ को फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

विशेष अभियानों में योगदान के लिए सीआरपीएफ के 114, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) के 56, पंजाब पुलिस के 37, दिल्ली पुलिस के 36, झारखंड पुलिस के 28 और तेलंगाना पुलिस के 21 कर्मियों को पदक दिया गया है। इसके अलावा असम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा पुलिस के जवान भी सम्मानित हुए हैं।

गृह मंत्रालय ने एक फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर इस पदक की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य पुलिस, सुरक्षा, खुफिया और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करना तथा पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना है।

यह पदक हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घोषित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाना और कार्यक्षमता को प्रोत्साहित करना है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।