बेंगलुरु रेस्तरां में खाना खाते समय युवक को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर हो गई मौत
बेंगलुरु के गोत्तिगेरे इलाके में एक रेस्तरां में दोपहर का खाना खाते समय 42 वर्षीय युवक को दिल का दौरा ...और पढ़ें

बेंगलुरु रेस्तरां में खाना खाते समय युवक को पड़ा दिल का दौरा
HighLights
गुरु ग्रीन्स फैमिली रेस्तरां के बार में कैशियर के रूप में काम कर रहे थे
दोपहर का खाना खाते समय अचानक उनको दिन का दौरा पड़ा
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के गोत्तिगेरे इलाके में एक रेस्तरां में दोपहर का खाना खाते समय 42 वर्षीय युवक को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
पीड़ित चंद्रू चन्नरायपटना के रहने वाले थे और पिछले कुछ वर्षों से गुरु ग्रीन्स फैमिली रेस्तरां के बार में कैशियर के रूप में काम कर रहे थे।
घटना 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11:40 बजे हुई। चंद्रू टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वे बेचैन होने लगे।
इसके बाद वे टेबल पर गिर पड़े। पहले वे बाईं ओर गिरे, फिर कुछ पल के लिए उठकर बैठे और फिर दाईं ओर गिरकर फर्श पर लेट गए।
रेस्तरां के स्टाफ सदस्यों ने तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ लगाई और उन्हें जीवित करने की कोशिश में सीपीआर दिया। उन्होंने उनके सिर पर पानी भी डाला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पूरा वाकया रेस्तरां के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। हुलीमावु थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।