Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी सामने आए 2500 से अधिक मरीज, जानें- प्रभावित जिला इंदौर का आकड़ा।

इंदौर में पिछले घंटों 6 मरीजों की मौत हो चुकी है और कुल 505 पर पहुंचा चुका है मौत का आंकड़ा।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:48 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 08:17 AM (IST)
मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी सामने आए 2500 से अधिक मरीज, जानें- प्रभावित जिला इंदौर का आकड़ा।
मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी सामने आए 2500 से अधिक मरीज, जानें- प्रभावित जिला इंदौर का आकड़ा।

भोपाल, जेएनएन। प्रदेश में पिछले तीन दिन से 2,500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, लेकिन स्वस्थ कम हो रहे हैं। इस कारण इलाज करा रहे मरीजों की संख्या ब़़ढ रही है। अब प्रदेश में 22,300 सक्रिय मामले हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 2,579 मरीज मिले। यह 24 घंटे के भीतर संक्रमितों का दूसरा ब़़डा आंक़़डा है। शनिवार को एक दिन में अब तक सर्वाधिक 2,607 मरीज मिले थे। 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत इस महामारी से हुई।

loksabha election banner

इंदौर में रविवार को कोरोना संदिग्ध 2,517 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 419 मरीज पॉजिटिव आए। सितंबर में यह दूसरा मौका है जब एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 400 से अधिक हुई है। 6 मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 505 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 74 हजार सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,937 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 15,555 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,882 पर आ गई। 15 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 5,399 थी। छह दिनों में 1400 सक्रिय मरीज कम हुए हैं।

कोरोना संक्रमित महिला की आपात स्थिति में कराई डिलीवरी

रविवार को एमटीएच अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की सफल डिलीवरी कराई गई। महिला को पीसी सेठी अस्पताल से संदिग्ध मानकर एमटीएच अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई थी।

कोरोना संक्रमण से ठीक हुई महिला डॉक्टर फिर पॉजिटिव

इंदौर। ढाई माह पहले कोरोना संक्रमित हुई ईएसआइ अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ठीक होने के बाद रविवार को दोबारा संक्रमित पाई गई है। शहर में ऐसा यह चौथा मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले महिला डॉक्टर के पति पॉजिटिव आए हैं, जिनके बाद इन्होंने अपना टेस्ट कराया। इसमें वे पॉजिटिव निकलीं। डॉक्टर गर्भवती है, लेकिन बीमारी के लक्षण नहीं होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.