विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Coverage: 40 कैमरे, 4k LIVE प्रसारण; राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एतिहासिक पलों को कैद करेगा दूरदर्शन

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Sun, 14 Jan 2024 06:30 AM (IST)

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऐतिहासिक पलों को कैद करने की और देश के आम से खास लोगों तक ...और पढ़ें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एतिहासिक पलों को कैद करेगा दूरदर्शन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एतिहासिक पलों को कैद करेगा दूरदर्शन

पीटीआई, अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऐतिहासिक पलों को कैद करने की और देश के आम से खास लोगों तक लाइव प्रसारण पहुंचाने की जिम्मेदारी दूरदर्शन ने उठाई है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का लाइव कवरेज करने के लिए राम मंदिर परिसर सहित अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर दूरदर्शन द्वारा लगभग 40 कैमरे लगाए जाएंगे, जिसे अत्याधुनिक 4K तकनीक में प्रसारित किया जाएगा।

मुख्य मंदिर परिसर के अलावा दूरदर्शन सरयू घाट के पास राम की पैड़ी, कुबेर टीला में जटायु प्रतिमा और अन्य स्थानों से विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारण करेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने पीटीआई को बताया निजी चैनलों को भी दूरदर्शन के माध्यम से फीड मिलेगी। उन्होंने बताया कि जी 20 की तरह जब हमने 4K ट्रांसमिशन किया था, इस बार भी दूरदर्शन इसे 4K प्रसारण करेगा। पूरा कवरेज लाइव होगा और विभिन्न भाषाओं और विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

चंद्रा ने बताया कि 4K तकनीक के माध्यम से बहुत साफ और अच्छा लाइव प्रसारण होता है। जिसके परिणामस्वरूप दर्शकों तक हाई क्वालिटी की पिक्चर पहुंचती है। दृश्य गुणवत्ता में वृद्धि होती है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 7,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां और देश भर से बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हैं।

विशाल समारोह से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं और शहर को इस बड़े दिन के लिए सजाया जा रहा है। चंद्रा और पूरी डीडी टीम जो प्रतिष्ठा समारोह के दिन यहां होगी, कवरेज की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में अयोध्या का दौरा किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समारोह के लिए तैयारी कर रहा है और कार्यकर्ता मंदिर परिसर में समारोह के लिए काम खत्म करने के लिए दौड़ रहे हैं।

मंदिर परिसर 23 जनवरी से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और समारोह के दिन अयोध्या शहर को किलेबंद कर दिया जाएगा। इसलिए भक्तों के बीच 'प्राण प्रतिष्ठा' और अन्य कार्यक्रमों का लाइव कवरेज देखने के लिए अधिक उत्सुकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।