Move to Jagran APP

शर्मनाक; चार साल की बच्ची के साथ 30 वर्षीय पुरुष ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में एक चार साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय पुरुष ने दुष्कर्म किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:09 AM (IST)
शर्मनाक; चार साल की बच्ची के साथ 30 वर्षीय पुरुष ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 भोपाल, एएनआइ।  मध्यप्रदेश में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद आप भी आग बबूला हो जाएंगे। यहां एक चार साल की बच्ची के साथ 30 वर्षीय पुरुष ने दुष्कर्म किया। मामला राज्य के गुना का है। आरोपी पुरुष बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।  

loksabha election banner

15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

हाल ही में मध्यप्रदेश के बहनपुरी जिले में 15 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। बच्ची को 10 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया इसके बाद आरोपी ने उसे घर के मंदिर में ले जा कर उससे शादी करने की भी कोशिश की। बच्ची ने मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी बेटे और उसकी मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

लड़की ने बताया कि आरोपी युवक ने उसका वीडियो बनाया था जिसे वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देता था। इस मामले में अपने बेटे का साथ देने के लिए आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया गया था। 

रतलाम शहर में  बच्ची के साथ दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के रतलाम में सितंबर महीने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पांच लोगों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इन आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल थे। दरअसल, नाबालिग लड़को पर आरोप था कि उन्होंने अश्लील तस्वीरों को फोटोशॉप करके लड़की का चेहरा लगा दिया था। 

दरअसल, इन नाबालिगों ने पीड़ित लड़की से 2000 रुपये की मांग की थी। लड़की के पास पैसे नहीं थे, तो लड़के उसके घर पैसे लेने चले गए। बाद में उन्होंने लड़की से 2,500 रुपये मांगे, लड़की ने मना कर दिया तो उन्होंने उसे एक होटल में भेज दिया। जहां एक तीसरे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.