विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक पर असर नहीं, सांबा सेक्टर के करीब देखे गए चार आतंकी लॉन्च पैड

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 09:55 AM (IST)

एमआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये आतंकी लांच पैड मसरूर बड़ा भाई, सुखमाल चपराल और लूनी मे देखे गए हैं।

News Article Hero Image

जम्मू, जेएनएन। सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) ने पाकिस्तानी सीमा पर जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी लांच पैड को देखा है। ये लांच पैड सांबा क्षेत्र में सीमा चौकियों से कम से कम पांच किलोमीटर की दूरी पर हैं। मंगलवार को सांबा सेक्टर में पाक सैनिकों की अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी।

इन चार जगहों पर देखे गए आतंकी लांच पैड

एमआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये आतंकी लांच पैड मसरूर बड़ा भाई, सुखमाल चपराल और लूनी मे देखे गए हैं। इसके अलावा एक आतंकी लांच पैड कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पहाड़पुर पर बीएसएफ बीओपी (सीमा चौकी) के ठीक विपरीत स्थित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सेना की वर्दी में भारी हथियारों से लैस आतंकियो को पाकिस्तान के नूर-उल-इस्लाम से मसरूर बड़ा भाई आते देखा गया है।

सर्जिकल स्ट्राईक के बाद आतंकियों ने बदला अपना ठिकाना

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 सितंबर को सेना द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राईक के बाद आतंकी कमांडरों ने पीओके के अपने ठिकाने बदल सीमा पार जम्मू क्षेत्र से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपना ठिकाना बना लिया है। आतंकियों ने भारत के थर्मल इमेजर और मिनी मानव रहित हवाई वाहनों बचने के लिए ऐसा किया है।

सूत्रों ने बताया कि एमआई को पिछले महीने जम्मू से गिरफ्तार हुए आतंकी हाफिज सईद के सहयोगी अब्दुल कयूम से पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सईद के संगठन जमात-उद-दावा ने जम्मू में आतंकी गतिविधियों फैलाने के लिए ये साजिश रची है।

पढ़ें- तल्ख हुए भारत-पाकिस्तान के रिश्ते, भारत ने आठ राजनयिक वापस बुलाए

तल्ख हुए भारत-पाकिस्तान के रिश्ते, भारत ने आठ राजनयिक वापस बुलाएतल्ख हुए भारत-पाकिस्तान के रिश्ते, भारत ने आठ राजनयिक वापस बुलाए