विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम में मरने वालों की संख्या हुई 32, लगाया गया क‌र्फ्यू

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 10:35 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 May 2014 11:20 AM (GMT+05:30)

पिछले 24 घंटों के दौरान असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है और नौ और लाशें बरामद हुई हैं। कोकराझाड और आसपास के क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन क‌र्फ्यू लगा दिया गया है। सेना और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे है। उपद्रवियों ने 30 घरों को आग के हवाले कर दिया है। विरोधी असम के मुख्यकमंत्री तरुण गोगोई के त्याग पत्र की मांग कर रहे है। उग्रवादी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के संगबिजीत गुट ने कोकराझाड़, चिरांग व बक्स

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, गुवाहाटी। पिछले 24 घंटों के दौरान असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है और 9 और लाशें बरामद हुई हैं। कोकराझाड और आसपास के क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन क‌र्फ्यू लगा दिया गया है। सेना और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे है। उपद्रवियों ने 30 घरों को आग के हवाले कर दिया है। विरोधी असम के मुख्यकमंत्री तरुण गोगोई के त्याग पत्र की मांग कर रहे है।

उग्रवादी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के संगबिजीत गुट ने कोकराझाड़, चिरांग व बक्सा जिले में महिलाओं व बच्चों को भी गोलियों से भून डाला। वारदात में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में शुक्रवार शाम से क‌र्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस के साथ सेना के जवान भी स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए मार्च कर रहे हैं।

हिंसा की शुरुआत गुरुवार रात उस समय हुई जब असम के दो जिलों के बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रशासन क्षेत्र में एनडीएफबी के संगबिजीत गुट ने अल्पसंख्यक समुदाय के 11 लोगों की हत्या कर दी और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। देर रात चिरांग व कोकराझाड़ जिले में हुई वारदात में तीन बच्चे भी मारे गए। इसके बाद बाक्सा जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र के नारायाणगुड़ी और खागराबाड़ी गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 40 उग्रवादियों के दल ने सुरक्षित स्थान की तरफ भाग रहे लोगों पर हमला किया। जिसमें 15 को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस महानिरीक्षक एलआर बिश्नोई ने बताया कि एके-47 रायफल लेकर करीब 25 उग्रवादी कोकराझाड़ जिले के गोसाईगांव में घुसे थे। उन्होंने तीन घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दो बच्चों, चार महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। मृतकों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा चिरांग जिले में भी उग्रवादियों ने तीन लोगों को गोलियों से भून डाला। कोकराझाड़ के बेकी नदी किनारे स्थित अल्पसंख्यकों के 14 घरों को आग लगा दी गई। घटना से दहशत में आए हजारों लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने एनडीएफबी के संगबिजीत गुट का हाथ बताया है और अपनी जर्मनी की यात्रा फिलहाल रद कर दी है। देर रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमले की निंदा करते हुए कहा, देश को बांटने वाली ताकतें कभी सफल नहीं हो सकेंगी। राज्य पुलिस महानिदेशक खगेन शर्मा ने बताया कि उग्रवादी संगठन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

उग्रवादियों ने पांच को किया अगवा किया

काजीरंगा। असम के गोलाघाट जिले में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत पांच कर्मचारियों को कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर (केपीएलटी) के संदिग्ध उग्रवादियों ने अगवा कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्बी आंगलांग क्षेत्र से 10-12 मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने एनएच-37 के पास स्थित पेट्रोल पंप से लोगों को अगवा किया और कार्बी क्षेत्र की ओर चले गए।

पढ़ें: वोट डालने के कारण ग्राम प्रधान की हुई हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।