Move to Jagran APP

कैदी फूड प्वाइजनिंग की शिकार

81 कैदियों को जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की तबियत में सुधार हो रहा है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 08:13 PM (IST)
कैदी फूड प्वाइजनिंग की शिकार
कैदी फूड प्वाइजनिंग की शिकार
मुंबई (ब्यूरो)। मुंबई की भायखला जेल में 300 महिला कैदी फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई हैं। इनमें से 81 कैदियों को जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की तबियत में सुधार हो रहा है।

जेल अधिकारी राजवर्धन सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से ही कुछ कैदियों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ने लगी। इसके बाद सभी महिला कैदियों की हालत खराब देख जेल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए जेजे अस्पताल भिजवाया। इसी जेल में हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी कैद है।

loksabha election banner

ताजा जानकारी के अनुसार सभी कैदी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार तीन दिन पहले एक कैदी को कालरा हो गया था। इसके बाद सारे कैदी और जेल स्टाफ को रोग प्रतिरोधक एंटीबायोटिक दवा खिलाई गई थी। लेकिन जब कैदियों ने खाली पेट दवा खाई तो उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.