Move to Jagran APP

गर्म सांभर के बर्तन में गिरा 3 साल का मासूम, नहीं बच पाई जान

तेलंगाना से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। एक तीन साल के मासूम बच्चे की सांभर के बर्तन में गिरने से मौत हो गई है। साइबराबाद पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 08:18 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 10:41 AM (IST)
गर्म सांभर के बर्तन में गिरा 3 साल का मासूम, नहीं बच पाई जान

हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। एक तीन साल के मासूम बच्चे की सांभर के बर्तन में गिरने से मौत हो गई है। साइबराबाद पुलिस ने इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सुरेश नाम का एक लड़का एक कार्यक्रम मे गया था। इस दौरान वह सांभर के गर्म बर्तन में गिर गया। इस दौरान वह काफी जल गया। तुरंत उसे पास ही एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि लड़के को इलाज के लिए शबद सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों की सिफारिश पर उसे उस्मानिया सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शबद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

फिलहाल यह तीन साल का बच्चा कैसे गर्म सांभर के बर्तन में गिरा इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। किसी गर्म बर्तन में गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई केस हो चुके हैं जिसमें लापरवाही के चलते लोग गर्म पानी से जल जाते हैं या फिर खाना बनाने वाले गर्म बर्तन में गिर जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.