केन्या में अपहृत तीन भारतीय को स्वदेश लाया गया, एयरपोर्ट से निकलने के बाद किया था अपहरण
केन्या में अपहृत पंजाब के तीन भारतीय नागरिकों को भारतीय हाई कमीशन और केन्याई अधिकारियों के सहयोग से बचा लिया ...और पढ़ें

केन्या में अपहृत तीन भारतीय नागरिकों को बचाया गया
HighLights
केन्या में अपहृत तीन भारतीय नागरिकों को बचाया गया।
भारतीय हाई कमीशन और केन्याई अधिकारियों ने मिलकर काम किया।
मानव तस्करी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार हुए।
डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या में अपहृत तीन भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित वापस भारत लाया गया है। नैरोबी में भारतीय मिशन ने कहा, 'भारतीय हाई कमीशन ने हाल ही में केन्या में अपहृत किए गए पंजाब के तीन भारतीय नागरिकों को बचाने, उनकी सुरक्षा और उन्हें वापस लाने में मदद की।'
हाई कमीशन ने केन्याई अधिकारियों, खासकर डायरेक्टरेट आफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन्स (डीसीआइ) के साथ मिलकर काम किया। डीसीआइ ने 11 अगस्त को मानव तस्करी के एक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था और तीन भारतीय नागरिकों को बचाया। पांच अगस्त को केन्या पहुंचने के बाद ये तीनों लापता हो गए थे और उन्हें किआम्बु काउंटी के रुइरू इलाके में फोर्ट जीसस में एक दो-बेडरूम वाले घर में पाया गया।
पता चला है कि एयरपोर्ट से निकलने के बाद ही इनका अपहरण कर लिया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भारतीय नागरिक, दो पाकिस्तानी नागरिक और दो केन्याई नागरिक शामिल थे। उस जगह पर एक नाबालिग केन्याई भी मिला, जो घरेलू काम कर रहा था। पूछताछ में पता चला है कि वे भारतीयों को इथियोपिया के रास्ते इटली भेजने वाले थे।
PTI के इनपुट सोर्स के अनुसार
यह भी पढ़ें- केन्या ने टाटा की जिस कंपनी को दिया कारोबार समेटने का आदेश, उसने खरीदी JP Associate जैसी दिवालिया कंपनी!
