सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केन्या ने टाटा की जिस कंपनी को दिया कारोबार समेटने का आदेश, उसने खरीदी JP Associate जैसी दिवालिया कंपनी!

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:58 PM (GMT+05:30)

केन्या सरकार द्वारा कारोबार समेटने का आदेश मिलने के बावजूद, टाटा केमिकल्स की अमेरिकी सहायक कंपनी ने अमेरिका में एक दिवालिया कंपनी के ग्राहक अनुबंधों को सफलतापूर्वक अधिग्रहित किया है।

टाटा केमिकल्स की अमेरिकी इकाई ने दिवालिया कंपनी खरीदी।

टाटा केमिकल्स की अमेरिकी इकाई ने दिवालिया कंपनी खरीदी।

HighLights

  1. केन्या सरकार ने टाटा केमिकल्स को कारोबार समेटने का आदेश दिया।

  2. टाटा केमिकल्स की अमेरिकी इकाई ने दिवालिया कंपनी खरीदी।

  3. उत्तरी अमेरिकी सोडा ऐश ग्राहक अनुबंधों का अधिग्रहण किया गया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केन्या सरकार ने हाल ही में टाटा समूह की टाटा केमिकल्स को कारोबार समेटने का आदेश दिया था। अब उसी कंपनी को अमेरिका में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, टाटा की इस कंपनी को अमेरिका में एक दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। जिस प्रकार भारत में दिवालिया जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) को खरीदने के लिए गौतम अदाणी की अदाणी समूह को बोलीदाता घोषित किया था, ठीक उसी प्रकार टाटा केमिकल्स को भी सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।

दरअसल, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को 3 सितंबर, 2026 को कारोबार समेटने का आदेश दिया था। केन्याई राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा था कि टाटा केमिकल्स ने विकास के नाम पर उनके यहां एक भी फैक्ट्री नहीं लगाई। वहीं, टाटा केमिकल्स ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि उसकी केन्याई सब्सिडियरी, टाटा केमिकल्स मगाडी लिमिटेड (TCML), सभी स्थानीय रेगुलेटरी जरूरतों का पूरी तरह से पालन करती है और रचनात्मक कानूनी तरीकों से इस मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।

TATA केमिकल्स की अमेरिकी सब्सिडियरी ने किया कमाल

टाटा केमिकल्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि टाटा केमिकल्स लिमिटेड की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी, टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका इंक. ('TCNA') को USA की सियर्स वैली मिनरल्स इंक. ('SVM') की चैप्टर 11 बैंकरप्सी कार्यवाही में सफल बोलीदाता घोषित किया गया था। कंपनी ने बताया कि यह बोली नॉर्थ अमेरिकन सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स के अधिग्रहण के लिए थी, जिसमें दो साल की अवधि में 500,000 मीट्रिक टन से ज्यादा की सर्विस दी जानी थी।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- "हम यह बताना चाहते हैं कि TCNA ने 'असाइनमेंट एंड असम्पशन एग्रीमेंट' में बताई गई सभी जरूरी शर्तों और अन्य नियमों को पूरा करने के बाद, 11 सितंबर, 2026 को कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।"

यह भी पढ़ें- केन्या विवाद पर टाटा केमिकल्स ने तोड़ी चुप्पी, कारोबार समेटने का है आदेश; राष्ट्रपति ने कहा था- गुलाम नहीं हैं

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)