Move to Jagran APP

भारतीय नौका को जहाज ने मारी टक्कर, तीन मछुआरों की मौत

केरल में समुद्री तट पर मछुआरों की एक नाव के साथ एक जहाज के टकरा जाने से नाव में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

By Srishti VermaEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 03:20 PM (IST)
भारतीय नौका को जहाज ने मारी टक्कर, तीन मछुआरों की मौत
भारतीय नौका को जहाज ने मारी टक्कर, तीन मछुआरों की मौत

कोच्चि, आइएएनएस/प्रेट्र । केरल तट से 28 नॉटिकल मील दूर समुद्र में मंगलवार सुबह मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका ओशियनस को एक अज्ञात जहाज ने टक्कर मार दी। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई।

loksabha election banner

नौका पर 15 मछुआरे सवार थे जिनमें से आठ को बचा लिया गया जबकि चार लापता हैं। केरल के मत्स्य पालन मंत्री जे मर्सीकुट्टी ने कहा, 'इस संबंध में हमारे पास अभी प्राथमिक सूचना ही है। अधिक जानकारी का हमें भी इंतजार है। हादसे की सूचना हमने मुंबई स्थित मैरीटाइम इंस्टीट्यूट को दे दी है।

संस्थान तटरक्षकों और नौसेना की मदद से जहाज की पहचान करने में जुटा है।' नौका के मालिक पीवी सिवन के अनुसार, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए यह नौका सोमवार शाम एर्नाकुलम जिले के मुनामबम बंदरगाह से रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह चार बजे के करीब यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि नाव से टकराने के बाद से ही जहाज भी वहां से फौरन रवाना हो गया जिसका पता नहीं चल पा रहा है। इसी बीच केरल के मत्स्य मंत्री जे मर्कीकुट्टी अम्मा ने भी एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि उन्हें मिली प्राथमिक सूचना के मुताबिक, समुद्री दुर्घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि नोसैनिक और तटरक्षकों ने घटना के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। आगे की जानकारी प्रतीक्षारत है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 7 जून को एक विदेशी जहाज से टकराने के बाद एक नाव में सवार मछुआरों में दो घायल हो गए थे।

मुनांबम रूरल पुलिस के एसपी ने बताया कि, तटरक्षक, नौसैनिक और हेलीकॉप्टर खोज अभियान में लगे हैं। दो शवों का पता लगाया जा चुका है। बचे हुए लोगों की तलाश जारी है। लापता 9 लोगों की तलाश अब भी जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.