विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर हादसा, लहरों में फंसे बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारियों की डूबकर मौत

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:27 PM (IST)

बेंगलुरु की एक कंपनी के तीन तकनीकी कर्मचारी कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर तेज लहरों की चपेट में आकर समुद्र में डूब गए।

बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारियों की डूबकर मौत। (सोशल मीडिया)

बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारियों की डूबकर मौत। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बेंगलुरु के तीन टेक कर्मचारी समुद्र में डूबे।

  2. कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर हुआ दुखद हादसा।

  3. तेज लहरों की चपेट में आने से हुई मौत।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के गोकर्ण के पर एक बीच पर, बेंगलुरु की एक कंपनी के तीन कर्मचारी तेज लहरों में आकर समुद्र में बह गए और डूब गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतकों की पहचान झारखंड की रहने वाली शोभा दास देवेंद्रनाथ, मोहम्मद अकरम इस्माइल अहमद और विश्व एके के रूप में हुई है। ये तीनों, बेंगलुरु की एक कंपनी की 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, जो गोकर्ण घूमने गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस ग्रुप के पांच कर्मचारी डब्बनशशी बीच पर समुद्र में उतरे थे, तभी अचानक तेज लहरें उन्हें किनारे से दूर बहा ले गईं और वे पानी में संघर्ष करने लगे। इस घटना के बाद लाइफागार्ड्स और स्थानीय मछुआरों ने बचाव अभियान चलाया।

3 टेक कर्मचारियों की डूबकर मौत

पांच कर्मचारियों में से दो को बचा लिया गया, जबकि बाकी तीन डूब गए। बचे हुए लोगों की पहचान निशांत डीवी और मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है। लाइफगार्ड्स और स्थानीय मछुआरों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए गोकर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

बचाव के तमाम प्रयासों के बावजूद, शोभा, अकरम और विश्व को नहीं बचाया जा सका। 16 लोगों की यह टीम शनिवार शाम गोकर्ण पहुंची थी और बीच के पास ही एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रुकी हुई थी। घटना के बाद, गोकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।