Move to Jagran APP

JAGRAN TOP TEN: टॉप न्यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

JAGRAN TOP TEN: टॉप न्यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 10:41 AM (IST)
JAGRAN TOP TEN: टॉप न्यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। ये 21वीं शताब्दी की बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक है। वहीं दिल्ली एनसीआर में आफत की बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव और सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। आम लोगों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। पाकिस्तान में आम चुनाव संपन्न हो गए हैं, लेकिन विपक्षी दलों ने चुनाव में धांधली के आरो लगाए हैं।इसके मद्देनजर आज एक बैठक बुलाई गई है।

loksabha election banner

आज का कार्टून इसी विषय से जुड़ा है। ये तय है कि इमरान अगले पीएम होंगे। लेकिन सेना का हस्तक्षेप रहेगा।

1- सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, जानिए, एक ही रात में तीन खगोलीय घटनाएं

27 जुलाई शुक्रवार यानी पूर्ण चंद्रग्रहण की रात बेहद खास खगोलीय घटनाओं में शुमार होने जा रही है। मंगल ग्रह 21वीं शताब्दी के सर्वाधिक लंबे चंद्रग्रहण का गवाह बनेगा, वहीं आसमानी आतिशबाजी इस घटना को रोमांचकारी बनाएगी। इस रात डेल्टा एक्वारिड्स उल्का वृष्टि चरम पर रहने वाली है। एक ही रात में होने जा रही तीन आकर्षक खगोलीय घटनाएं इसे यादगार बनाने जा रही हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज इलाहाबाद में रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले शाह सभी से मिल रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2-24 घंटे से भी अधिक समय से NCR पर बरस रही आफत, 100 से अधिक सड़कें डूबीं

दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार को भी जारी है। रुक-रुक हो रही बारिश से शु्क्रवार को भी गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और सोनीपत के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी जगह-जगह जलभराव के चलते जाम का नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला अगले एक-दो दिनों तक जारी रहेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3-संतों के साथ अमित शाह आज इलाहाबाद में तैयार करेंगे भविष्य का रोडमैप

भारतीय जनता पार्टी कुंभ से पहले लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी करने के मूड में है। इसी कारण आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रयाग यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4-गैंगस्‍टर अबू सलेम ने 'संजू' के मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन का दिया समय

गैंगस्‍टर अबू सलेम ने फिल्‍म 'संजू' के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। बॉलीवुड स्‍टार संजय दत्‍त की जिंदगी पर बनी फिल्‍म 'संजू' को बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त रिपॉन्‍स मिला है। फिल्‍म की कमाई 300 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5-पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने चुनाव में धांधली के खिलाफ आज बुलाई बैठक

पाकिस्‍तान आम चुनाव में धांधली के मुद्दे पर अब विपक्ष एकजुट हो रहा है। चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वालीं पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इमरान खान की पार्टी पीटीआइ के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए आज एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्ष तय करेगा कि पीटीआइ के खिलाफ क्‍या कदम उठाना है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6-खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसका कारण हरियाणा के यमुना नगर के हथिनीकुंड बैराज से करीब एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना और लगातार हो रही बारिश है। यमुना में अचानक आए इतने पानी का दबाव छोटी नहरें सहन नही कर पातीं, लिहाजा सभी नहरें बंदकर यह पानी यमुना में छोड़ दिया गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7-बिहार में NDA सरकार का एक साल: इन मौकों पर सहज नहीं दिखे JDU-BJP के रिश्ते

बिहार में शुक्रवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार के एक वर्ष पूरे हो गए। इस दौरान कुछ मौके ऐसे भी आए जब दो मुख्य घटक दलों जदयू और भाजपा के रिश्ते सहज नहीं दिखे। चाहे वह रामनवमी के समय प्रदेश के कुछ जिलों में उत्पन्न स्थिति हो या लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ नेताओं की बयानबाजी। एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) की ओर से बीच-बीच में हुई राजनीतिक बयानबाजी भी विशेष चर्चा में रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8-पंजाब आप की कल‍ह में खैहरा की छ़ुट्टी, आज कर सकते हें बड़ा खुलासा, नेता प्रतिपक्ष बने चीमा

 पंजाब आप में उबाल अा गया है। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने सुखपाल सिंह खैहरा को पार्टी विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में उनका नेता विपक्ष का पद भी उनसे छिन गया है। बताया जाता है कि खैहरा आज बड़ा खुलासा कर सकत हैं और आप नेतृत्‍व के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल सकते हैं। उधर वरिष्ठ नेता कंवर संधू ने भी आप विधायक दल का प्रवक्ता पद छोड़ने का ऐलान किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9-बारिशः गाजियाबाद में 80 फ्लैटों के लोग सड़क पर, नोएडा की कई इमारतों में आई दरार

पिछले 30 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जनजीवन तक प्रभावित कर दिया है। गाजियाबाद और नोएडा में ज्यादातर स्कूल बंद हैं। वहीं, बारिश के चलते इमारतों में दरारें आने का मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि नोएडा सेक्टर-121 की एक सोसायटी की इमारत में दरार आ गई है, जिसके चलते इसे खाली कराने की बात कही जा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10-ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, बढ़ने लगे फलों व सब्जियों के दाम

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही और ट्रक नहीं चले। ट्रांसपोर्टरों ने स्पष्ट किया है कि सरकार से बातचीत में गतिरोध बने रहने की वजह से हड़ताल कुछ दिन और चल सकती है। ऐसे में दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इस दौरान दूसरे राज्यों से माल की आवाजाही न के बराबर है जिससे उद्योग जगत भी परेशानी का अंदेशा जताने लगा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.