इंदौर में कोरोना के 259 नए मरीज मिले, 406 हुई मरने वालों की संख्या
2997 सैंपलों की हुई जांच 2720 सैंपल निगेटिव मिले 9497 मरीज स्वस्थ हुए अब तक 3349 मरीजों का इलाज जारी इंदौर।
इंदौर, जेएनएन। इंदौर में बुधवार को जांचे गए 2,997 संदिग्ध लोगों के सैंपलों में से 259 पॉजिटिव व 2720 लोग निगेटिव आए। चार मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंक़़डा 406 पर पहुंच गया है। देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 2 लाख 22 हजार 412 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 13 हजार 752 मरीज पॉजिटिव आए हैं। अस्पतालों से 9,497 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 3,349 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कुल 944 नए सैंपल लिए गए हैं।
विधायक महेंद्र हार्डिया संक्रमित: विधानसभत्रा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वे होम आइसोलेशन पर हैं। उधर, नगर निगम के उपायुक्त भी पॉजिटिव आए हैं। इसके इलावा सीएमएचओ ऑफिस के तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के प्रसार ने तेजी पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से गुरुवार (3 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 83 हजार 883 मामले सामने आ गए हैं और 1043 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 68 हजार 584 मरीज ठीक हुए और 11 लाख 72 हजार 179 सैंपल टेस्ट हुए। इससे पहले सोमवार को छोड़कर पिछले चार दिनों से लगातार 80 हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के अब तक 38 लाख 53 हजार 407 मामले सामने आ गए हैं। आठ लाख 15 हजार 538 एक्टिव केस है। 29 लाख 70 हजार 493 मरीज ठीक हो गए हैं और 67 हजार 376 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक कुल चार करोड़ 55 लाख नौ हजार 380 सैंपल टेस्ट हो गया है। एक्टिव केस 21.16 फीसद, रिकवरी रेट 77.09 फीसद और डेथ रेट 1.75 फीसद है।