गुजरात: जूनागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
गुजरात के जूनागढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को 22 अवैध मकानों को ध्वस्त कर लगभग छह करोड़ रुपये की सरकारी ...और पढ़ें

जूनागढ़ में 22 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
सुबह महाबत मकबरे के पीछे अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया
भूखंड पर गत 10 से 15 वर्षों में बनाए गए अनधिकृत ढांचों को हटाए
पीटीआई, जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को 22 अवैध मकानों को ध्वस्त कर लगभग छह करोड़ रुपये की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई।
उप-मंडल मजिस्ट्रेट वृषाली कांबले ने बताया कि सुबह महाबत मकबरे के पीछे अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया।
इसके तहत 1,425 वर्ग मीटर के भूखंड पर गत 10 से 15 वर्षों में बनाए गए अनधिकृत ढांचों को हटा दिया गया।
जिला प्रशासन के राजस्व विभाग ने जूनागढ़ नगर निगम की एक टीम, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस कर्मियों की मौजूदगी में अवैध ढांचों को ध्वस्त किया। शहर के अन्य हिस्सों में अतिक्रमण-रोधी अभियान चलाया जाएगा।