विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200 टन वजन और बेल्जियम से बलरामपुर तक का सफर... 308 पहिये वाले ट्रक पर ऐसा क्या लदा है?

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:30 AM (IST)

देश में 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा का विषय बना हुआ है, जो बेल्जियम से मंगाया गया 200 ...और पढ़ें

308 पहियों वाले ट्रक पर लदा भारी-भरकम वेसल।

308 पहियों वाले ट्रक पर लदा भारी-भरकम वेसल।

HighLights

  1. 308 पहियों वाला ट्रक 200 टन का वेसल ले जा रहा।

  2. बेल्जियम से आया वेसल बलरामपुर चीनी मिल पहुंचेगा।

  3. ट्रक ने अब तक दो करोड़ रुपये का डीजल फूंका।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इन दिनों 308 पहिये वाले ट्रक की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस ट्रक पर 200 टन वजन का वेसल लदा हुआ है जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बलरामपुर पहुंचना है।

यह वेसल बेल्जियम से मंगाया गया है और इसे लखीमपुर की बलरामपुर चीनी मिल यूनिट और एथेनॉल प्लांट में लगाया जाना है। वेसल लदा ट्रक पानी के जहाज से ओडिशा लाया गया था। अब यह यूपी पहुंच गया है।

करोड़ों रुपये का डीजल खर्च

इस ट्रक पर 200 टन का वेसल लदा हुआ है तो ऐसे में भारी वजन को सड़क पर संतुलित करने के लिए इसमें 308 पहिये (टायर) लगाए गए हैं। अत्यधिक वजन के कारण यह महाट्रक रोजाना केवल 10 से 12 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पा रहा है और एक घंटे में सिर्फ पांच किमी. की दूरी तय करता है। ट्रक के चालक का कहना है कि ये ट्रक अब तक दो करोड़ रुपये का डीजल पी चुका है।

Sanae Playing Santoor - 2026-09-27T102432.652

इतना ही नहीं इसके साथ दो अलग-अलग क्रेन भी चल रहे हैं। दो ट्रेलर भी हैं जो विशालकाय मल्टी एक्सल को अलग-अलग समय पर खींचने के काम में लगाए जाते हैं। साथ में 64 से अधिक कर्मचारी भी चल रहे हैं। इसे निकालने के लिए पुलिस, एनएचएआई और अन्य विभागों की टीम पहले से रूट का निरीक्षण कर रही है।

कहां ले जाया जा रहा वेसल?

जब यह बड़ा ट्रक हाईवे से गुजरता है तो राहगीर और आसपास के लोग कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। लोग अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

Sanae Playing Santoor - 2026-09-27T102407.199

बताया गया है कि इस वेसल को लखीमपुर खीरी के कुंभी गांव स्थित बलरामपुर चीनी मिल यूनिट में लगाया जाना है। लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के कुंभी में स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की कुंभी चीनी मिल एक प्रमुख चीनी उत्पादक इकाई है।

क्या होता है वेसल?

वेसल एक विशालकाय और भारी-भरकम बेलनाकार टंकी है, जिसका गन्ने से चीनी या एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाता है। यह लोहे और विशेष मजबूत मिश्र धातुओं से बनी एक बड़ी औद्योगिक टंकी होती है। इसे वैक्यूम पैन वेसल या साइक्लाइजेशन रिएक्टर भी कहा जाता है।

Sanae Playing Santoor - 2026-09-27T103114.731

ये वेसल बहुत बड़े और भारी होते हैं। इनका वजन औसतन लगभग 180 से 200 टन या उससे अधिक होता है। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए सैकड़ों पहियों वाले खास हाइड्रोलिक ट्रेलर्स (जैसे 308 पहियों वाले ट्रक) की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें: बेल्जियम से ओडिशा, फिर यूपी तक पहुंचा... 308 पहियों वाले 'बाहुबली ट्रक' की इतनी क्यों हो रही है चर्चा?