तमिलनाडु: एम्बुलेंस पर हमला करने वाले 20 लोग गिरफ्तार, डॉक्टर के अंतिम संस्कार का किया था विरोध
तमिलनाडु पुलिस ने एम्बुलेंस पर हमला करने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल कोरोना वायरस के मरीजों को दफनाने को लेकर राज्य में लगातार विरोध हो रहा है।
चेन्नई, आइएएनएस। तमिलनाडु पुलिस ने एम्बुलेंस पर हमला करने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कोरोना वायरस के मरीजों को दफनाने को लेकर राज्य में लगातार विरोध हो रहा है। पिछले दिनों कोविड -19 से मरने वाले डॉक्टर को दफनाने को लेकर भी यह विरोध हुआ था 55 वर्षीय डॉक्टर की रविवार रात को कोरोना के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान जे जाया गया। इस दौरान वहां पर रहने वाले स्थानीय लोगों ने शव के दफानाने पर विरोध दर्ज किया। इस सिलसिले में यह गिरफ्तारी हुई है।
बता दें तमिलनाडु पहला ऐसा राज्य नहीं जहां पर कोरोना वायरस के दफनाने को लेकर विरोध हुआ है। इससे पहले कई राज्य में कोरोना के डर से इस तरीके विरोध हुआ है। कोरोना वायरस इंसान से इंसान को फैल रहा है। ऐसे में सभी लोगों में भय बना हुआ है। तमिलनाडु उन राज्य में शामिल हैं जहां पर कोरोना वायरस के मामले अधिक दर्ज हए हैं हालांकि महाराष्ट्र ऐसा पहला राज्य है जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
देश की बात करें तो इस बात 3 मई तक सभी लोग अपने घरों में कैद है। 3 मई तक भारत में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया है। इस लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल यानी आज कुछ क्षेत्रों में ढील दी गई है।अभी तक देश में कोरोना वायरस से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग बनाने पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है।