आंध्र प्रदेश के कुर्नूल सरकारी अस्पताल से सीटी-स्कैन के लिए मरीज को स्ट्रेचर से ले जाया गया, दी गई सफाई
आंध्र प्रदेश में कुर्नूल सरकारी अस्पताल से सीटी-स्कैन के लिए एक मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। वहीं अस्पताल की तरफ से अब सफाई दी गई है।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में कुर्नूल सरकारी अस्पताल से सीटी-स्कैन के लिए एक नैदानिक प्रयोगशाला में एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर एक मरीज को ले जाते देखा गया। अस्पताल के अधीक्षक ने कहा, "हमारी प्रयोगशाला कार्यात्मक है। हमने उसके परिवार के सदस्यों से आधे घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा लेकिन वे उसे एक निजी लैब में ले गए।
बता दें इस वक्त पूरा देश संकट से जूझ रहा है। इस वायरस से अकेले आंध्र प्रदेश में 30 हजार के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 492 पहुंच गई है। सूमचे देश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया है। जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है ठीक वैसे ही कोरोन टेस्ट की रफ्तार भी बढ़ रही है। देश में 1 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। देश में इस वक्त महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है।
इस वक्त देश में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन देश के कई राज्य और शहरों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन भी लगाया हुआ है। इसमें गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल है। फिलहाल तय-समय अवधि के साथ यहां पर लॉकडाउन लगाया गया है। फिलहाल सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही है। सभी देश अपने स्तर पर इसकी रोकथाम के लिए कदम उठा रहे हैं। ज्यादातक प्रभावित देशों ने तो यहां पर लॉकडाउन भी लगाया हुआ, लेकिन इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में ज्यादातर देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में ढील प्रदान की। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी पटरी पर आने लगी, लेकिन संक्रमितों के आंकड़े कम नहीं हुए। दुनिया में इस वक्त अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। इसके बाद ब्राजील और तीसरे नंबर भारत है।