2 विमान, 6 प्लॉट... अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
ईडी ने अनिल अंबानी ग्रुप के दो हवाई जहाज और 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

अनिल अंबानी पर ईडी का शिकंजा। (रॉयटर्स)
HighLights
ईडी ने अनिल अंबानी ग्रुप के दो हवाई जहाज जब्त किए।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में ईडी की बड़ी कार्रवाई।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो हवाई जहाज को जब्त कर लिया है। ईडी ने ताजा मामले में दो हवाई जहाजों को मिलाकर 510 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी अभी तक ग्रुप की 23,100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर दी है।
अनिल अंबानी के ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ दिल्ली सीबीआई, दिल्ली और मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा में कई मामले दर्ज हैं। जिनके आधार पर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।
बैंक फ्रॉड के जुड़े मामले में ईडी की एक्शन
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ताजा जब्ती रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलांयस कम्युनिकेशन लिमिटेड के बैंक फ्रॉड के जुड़े मामले में की गई है। इसके तहत रिलायंस होम फाइनांस के 263 करोड़ और रिलायंस काम्युनिकेशन की 247 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
2 विमान जब्त
जब्त संपत्तियों में महाराष्ट्र में छह जमीन, एक आफिस और बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपोजिट आदि शामिल हैं। जिन जो हवाई जहाजों को जब्त किया गया है, उनमें एक डिसाल्ट का फॉल्कन 2000 और दूसरा इम्ब्रायर का लिगेसी 650 शामिल है।