Move to Jagran APP

अब तक लगे कोरोना वैक्सीन के 17.70 करोड़ डोज, 18+ के 34 लाख 66 हजार लोगों को लगा पहला टीका

टीकाकरण अभियान के 117वें दिन 17.72 लाख डोज लगाई गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लाभार्थियों में 95.98 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज) 65.68 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज) 1.42 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 80.42 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) शामिल हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 07:52 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 07:52 AM (IST)
अब तक लगे कोरोना वैक्सीन के 17.70 करोड़ डोज, 18+ के 34 लाख 66 हजार लोगों को लगा पहला टीका
टीकाकरण अभियान के 117वें दिन 17.72 लाख डोज लगाई गईं

नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक देश में वैक्सीन की 17.70 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। अभियान के 117वें दिन बुधवार को रात बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 17.72 लाख डोज दी गईं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लाभार्थियों को अब तक वैक्सीन की कुल 17 करोड़ 70 लाख 85 हजार से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। इनमें से 34.66 लाख डोज 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18-44 आयुवर्ग के लोगों को पहली डोज के रूप में दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि लाभार्थियों में 95.98 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 65.68 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.42 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 80.42 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) शामिल हैं।

इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 5.40 करोड़ लोगों को पहली और 1.67 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी अब तक दी जा चुकी हैं। वहीं, 45-60 आयुवर्ग के 5.62 करोड़ लोगों को पहली और 81.31 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.