Move to Jagran APP

तमिलनाडु : श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 16 मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नाव भी हिरासत में

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के रामेश्वरम के 16 मछुआरों को पकड़ लिया है। क्यू ब्रांच पुलिस के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को मध्यरात्रि दो बजे रामेश्वरम के दो मछुआरों और तीन नावों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ लिया गया है।

By Neel RajputEdited By: Published: Tue, 08 Feb 2022 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 08:29 AM (IST)
कई भारतीय मछुआरे श्रीलंका की कैद में हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चेन्नई, एएनआइ। श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को पकड़ लिया है। क्यू ब्रांच पुलिस के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार को मध्यरात्रि दो बजे रामेश्वरम के दो मछुआरों और तीन नावों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ लिया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें श्रीलंका की तरफ से इस तरह की कार्रवाई की गई है। तमिलनाडु सरकार ने भी एक बार केंद्र से मछुआरों को छुड़ाने के लिए श्रीलंका से बात करने का आग्रह किया था। श्रीलंका के पास कई भारतीय मछुआरे कैद हैं।

एस जयशंकर ने मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंकाई विदेश मंत्री से की बात

विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस से मुलाकात की और द्वीप राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आर्थिक निवेश पहल की संभावनाओं एवं मछुआरों के मुद्दे पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने अपने श्रीलंकाई समकक्ष के साथ बातचीत की जिसमें श्रीलंका की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदमों पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों मंत्रियों ने आर्थिक सुधार के लिए अधिक पर्यटन के महत्व को लेकर भी बात की।

दोनों नेताओं के बीच कोलंबो की ऊर्जा सुरक्षा, द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश मजबूत करने और लगातार जारी मछुआरों के मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत हुई। इस बीच मछुआरों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, दोनों देशों के बीच रिश्ते में यह मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है। तीन दिनों की यात्रा के लिए पेइरिस रविवार को नई दिल्ली आए थे।मछुआरों के मुद्दे का उल्लेख करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि इस बात पर सहमति बनी कि द्विपक्षीय तंत्र की जल्द से जल्द बैठक होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.