Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति, PM मोदी, सोनिया ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पीएम मोदी व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया।
नई दिल्ली, एजेंसी। आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बापू की समाधि स्थल पर पुष्प भी अर्पित किए।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti
(Source: DD) pic.twitter.com/HUZyZKzjJM— ANI (@ANI) October 2, 2022
सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने #GandhiJayanti के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/6qgsJcORXQ— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं।
पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।
Paying homage to Mahatma Gandhi on #GandhiJayanti. This Gandhi Jayanti is even more special because India is marking Azadi Ka Amrit Mahotsav. May be always live up to Bapu’s ideals. I also urge you all to purchase Khadi and handicrafts products as a tribute to Gandhi Ji. pic.twitter.com/5icVnnRwwd— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2022
गुजरात में हुआ था महात्मा गांधी का जन्म
बता दें कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। आजादी की लड़ाई में बापू ने अहम भूमिका निभाई थी।
Indonesia Stampede: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 129 से ज्यादा लोगों की मौत; कई घायल