विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति, PM मोदी, सोनिया ने दी श्रद्धांजलि

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 02 Oct 2022 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 09:23 AM (IST)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पीएम मोदी व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ...और पढ़ें

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि (फोटो एएनआइ)
महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बापू की समाधि स्थल पर पुष्प भी अर्पित किए।

सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं।

पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।

गुजरात में हुआ था महात्मा गांधी का जन्म

बता दें कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। आजादी की लड़ाई में बापू ने अहम भूमिका निभाई थी।

कानपुर में हाईवे पर पंक्चर टायर बदल रहे पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत और 10 घायल

Indonesia Stampede: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 129 से ज्यादा लोगों की मौत; कई घायल