यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान बॉर्डर से घुसपैठ की फिराक में 15 आतंकी, बढ़ी चौकसी
जम्मू कश्मीर के बाद अब आतंकवादी राजस्थान बॉर्डर से भारत में घुसने की फिराक में हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि 15 आतंकी कभी भी राजस्थान बॉर्डर से भारत में घुस सकते हैं।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बाद अब आतंकवादी राजस्थान बॉर्डर से भारत में घुसने की फिराक में हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि 15 आतंकी कभी भी राजस्थान बॉर्डर से भारत में घुस सकते हैं।
बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के इस अलर्ट के बाद राजस्थान बॉर्डर पर सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी गई है। राजस्थान पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। सीमा से सटे इलाकों की पुलिस चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह 15 आतंकवादी भारत में प्रवेश करके किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।