विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikkim flash floods: सिक्किम में अब भी सेना के 14 जवान लापता, सभी सैनिकों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 08 Oct 2023 10:05 AM (IST)

Sikkim flash floods भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि हाल ही में सिक्किम में आई बाढ़ में शेष 14 ...और पढ़ें

सिक्किम में आई बाढ़ में अभी भी सेना के 14 सैनिक लापता (फाइल फोटो)
सिक्किम में आई बाढ़ में अभी भी सेना के 14 सैनिक लापता (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। सिक्किम के ल्होनक में 3 अक्टूबर को बादल फट गया। बादल फटने के कारण झील का एक किनारा टूट गया, जिससे तीस्ता में जल स्तर बढ़ गया और राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए। इस बादल फटने और उसके बाद आए फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में भारी नुकसान हुआ। जिस दिन यह घटना हुआ उस दिन सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। 23 जवानों में से आठ भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई। वहीं एक को हादसे वाले दिन ही बचा लिया गया था बाकि बचे 14 जवानों की खोज अभी चल रही है। 

भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि हाल ही में सिक्किम में आई बाढ़ में शेष 14 लापता सैनिकों और अन्य नागरिकों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए खोज और बचाव प्रयास जारी हैं। वहीं, भारतीय सेना ने भी हाल ही में सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ में आठ जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

सेना ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंक सिक्किम में एक हिमनद झील के फटने से अचानक आई बाढ़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आठ भारतीय सेना के जवानों के दुखद निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

'सभी लापता जवानों की खोज और बचाव प्रयास जारी'

बयान में कहा गया कि दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सीओएएस और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने भी इस दुखद घटना में नागरिकों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया, "शेष 14 लापता सैनिकों और अन्य नागरिकों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए खोज और बचाव प्रयास जारी हैं।"

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इस आपदा से प्रभावित स्थानीय आबादी को सुरक्षा, राहत और सहायता प्रदान करने की दिशा में भारतीय सेना के प्रयास जारी रहेंगे। जान-माल की अपूरणीय क्षति के बावजूद, भारतीय सेना सभी आकस्मिकताओं के लिए तैयार है।

अबतक 2413 लोगों को बचाया गया

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, अबतक मरने वालों की संख्या 26 दर्ज की गई और 142 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि 2413 लोगों को बचाया गया है और अचानक आई बाढ़ में 1203 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Sikkim Flash Flood: सिक्किम में लापता 62 लोग जीवित मिले, सेना के 9 जवानों के पार्थिव शरीर भी बरामद

यह भी पढ़ें- Teesta flood: बाढ़ वाली जगह पर 150 मजदूर कर रहे थे काम, समय रहते अधिकारियों ने बचाया