असम बाढ़: बुरी तरह प्रभावित है मोरिगांव जिले का 393 गांव, 13 मरे
असम में बाढ़ के कारण अब तक मरने वालों की संख्या 148 तक पहुंच गयी है और 393 गांव बुरी तरह से प्रभावित है।
मोरिगांव (एएनआई)। असम में भारी बारिश जारी है जिसके कारण यहां 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 393 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। साथ ही रविवार को मोरीगांव के लाहारीघाट, धुबरी में बिलासीपारा और गोलाघाट जिले में बोकाखत में तीन मौतों के साथ बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हो गई।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उनके घर बाढ़ में जलमग्न हो गए और उसके अंदर रहना असंभव है। मजबूरन उन्हें तंबूओं में रहना पड़ रहा है। एक स्थानीय ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से कोई मदद नहीं दी गयी है। 18 अगस्त को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया और बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य में दूसरी सेंट्रल टीम की मांग की। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले और बाढ़ की समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।
अब तक राज्य में बाढ़ से प्रभावित कुल 51,192 लोगों को राहत कैंपों में सुरक्षित पहुंचाने का काम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सेना और पुलिस द्वारा किया गया है।
यह भी पढ़े: बिहार से असम तक बाढ़ का कहर, हजारों गांव जलमग्न, 300 से ज्यादा की मौत