सुकमा कांड में शामिल 12 नक्सली गिरफ्तार, नौ सीआरपीएफ जवान हुए थे शहीद
पकड़े गए नक्सलियों की 13 मार्च को किस्टारम में हुए विस्फोट की घटना में सक्रिय भूमिका बताई गई है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 10:14 PM (IST)
style="text-align: justify;">नई दुनिया, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टारम क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों के गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सलियों की 13 मार्च को किस्टारम में हुए विस्फोट की घटना में सक्रिय भूमिका बताई गई है।
सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया शनिवार को दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किए गए नक्सली किस्टारम में सीआरपीएफ की माइन प्रोटेक्टिव ह्वीकल उड़ाने की घटना में शामिल थे। इस घटना में सीआरपीएफ के नौ जवान शहीद हो गए थे। गिरफ्तार नक्सलियों में मड़कम जोगा, माडवी हुंगा, कोमराम रामू, पोडियम नंदा, मड़कम नंदा, माड़वी दुला, माडवी सिंगा, पोडियम पांडु, सोढी देवा, माडवी जोगा व मड़कम हिड़मा शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें