पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक मामले दर्ज, आधे से ज्यादा केस केरल के
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट कि मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11 हजार 271 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 285 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसमें से केरल में 6468 मामले दर्ज किए गए हैं और 23 मौतें हुई हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से साढ़े छह हजार मामले केरल से दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 285 लोगों की इस वायरस के कारण जान चली गई है। देश में फिलहाल 1,35,918 सक्रिय मामले हैं, जो 522 दिनों यानी 17 महीनों में सबसे कम हैं।
India reports 11,271 #COVID19 cases, 11,376 recoveries & 285 deaths in last 24 hours as per Union Health Ministry.
Case tally: 3,44,37,307
Active cases: 1,35,918
Total recoveries: 3,38,37,859
Death toll: 4,63,530
Total Vaccination: 1,12,01,03,225 (57,43,840 in last 24 hours) pic.twitter.com/gifQKu0x0h
— ANI (@ANI) November 14, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट कि मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11 हजार 271 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 285 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसमें से केरल में 6,468 मामले दर्ज किए गए हैं और 23 मौतें हुई हैं।
पिछले 24 घंटे में 11,376 रिकवरी हुई हैं। इसके साथ ही देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 1,35,918 हो गई है जो 522 दिनों (17 महीने) में सबसे कम है। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों के 1 फीसद से भी कम है। वर्तमान में यह 0.39 फीसद है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.26% है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।
मंत्रालय ने बताया कि वायरस से मरने वालों की संख्या अब 4,63,530 हो गई है। मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12,55,904 कोविड परीक्षण किए गए हैं। भारत में अब तक 62.37 करोड़ (62,37,51,344) COVID-19 परीक्षण किए जा चुके हैं।
एक दिन पहले 555 लोगों की हुई थी मृत्यु
एक दिन पहले संक्रमण के 11,850 नए मामले सामने आए थे और 555 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इनमें से ज्यादातर मामले केरल से थे। 555 मृतकों में से सिर्फ केरल से ही 471 मौतें दर्ज की गई थीं। केरल में पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़कर जारी किया जा रहा है, इसलिए संख्या बढ़ रही है।